Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर होली मनाने के लिए प्राकृतिक व रसायनमुक्त रंग बनाने का प्रशिक्षण

Advertiesment
हमें फॉलो करें जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर होली मनाने के लिए प्राकृतिक व रसायनमुक्त रंग बनाने का प्रशिक्षण

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (11:22 IST)
- जनक पलटा मगिलिगन

पिछले 14 साल की तरह इस बार भी, 2025 होली महोत्सव मनाने के लिए जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट ने रंगोत्सव होली की तैयारी के उद्देश्य से 7 मार्च 12 मार्च 2025 को प्राकृतिक वातावरण में मिलने वाले पोई, टेसू, अम्बाड़ी, गुलाब की पत्तियों, संतरे के छिलकों से साथ रंग बनाने के लिए  प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर रही है। 
 
इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जैविक, इको फ्रेंडली, सुरक्षित और स्वस्थ होली खेलना और व्यक्तिगत उपयोग के साथ-साथ जिम्मेदार निर्माता और उपभोक्ता बनाना है। 
 
जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर प्रतिदिन 9.30 से 12.30 बजे सेंटर की निदेशक डॉ. जनक पलटा मगिलिगन सोलर कुकरों से प्राकृतिक व रासायनमुक्त पोई, टेसू ,गुलाब, गेंदे, बोगनविलिया, हरे पत्तों से रंग बनाना सिखाएंगी।  
 
इस सप्ताह के दौरान, इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय बीएड, श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट & सांईस, सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, पटेल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस और आस-पास के स्कूलों, कॉलेजों और स्वयंसेवकों के समूह गांव के लोग भी होली के लिए और आजीविका के लिए भी सीखने आएंगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: प्रत्यर्पण पर रोक के लिए तहव्वुर राणा ने दी नई अर्जी