Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर में ससुराल वालों ने कराया वर्जिनिटी चेक, थाने पहुंची महिला

Advertiesment
Virginity check in indore
इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में शादी की पहली रात वर्जिनिटी चेक करवाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ बाणगंगा थाने में दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शादी दिसंबर 2019 में भोपाल के एक युवक से हुई थी। शादी की पहली रात ही ससुराल वालों ने वर्जिनिटी चेक किया। इस घटना ने पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता का आरोप है की दहेज के लिए भी उस पर अत्याचार किए गए। गर्भावस्था के दौरान उसे 3 महीने में गर्भपात और बाद में मृत बच्ची को जन्म देने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ा।

वर्तमान में पीड़िता एक बच्ची की मां है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि ससुराल वालों ने शादी की रात अनुचित तरीके से वर्जिनिटी चेक करने के लिए अमानवीय तरीके अपनाए, जिससे पीड़िता को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ।

एडवोकेट कृष्ण कुमार कुन्हारे के मुताबिक कोर्ट ने घरेलु हिंसा का केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। महिला और बाल विकास विभाग से भी जांच रिपोर्ट तलब की है। विभाग ने रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर दी।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल के कारण यातायात प्रतिबंध से दिल्लीवासी हुए परेशान, लगा लंबा जाम