Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी थी पत्नी, पति ने कर ली आत्महत्या

हमें फॉलो करें इंदौर में पालतू कुत्ते की मौत से दुखी थी पत्नी, पति ने कर ली आत्महत्या
, बुधवार, 23 मार्च 2022 (19:06 IST)
इंदौर। क्या आपने कभी ऐसा देखा या सुना है कि किसी ने अपने पालतु कुत्ते की मौत के सदमे में आत्महत्या कर ली हो,  यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया है। यहां एक महिला अपने पालतू कुत्‍ते की मौत से बहुत दुखी रहने लगी। बाद में पति से भी पत्‍नी का यह दुख देखा नहीं गया और उसने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली है।

खबरों के अनुसार, शहर के बजरंग नगर में रहने वाले युवराज पिता विक्रम की पत्‍नी त्योहार के चलते मायके गई थी। 2 दिन पहले ही वह ससुराल लौटी। मायके में एक पालतू श्वान की मौत के बाद वह दुखी रहने लगी। यहां तक कि उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया।

इस बीच पति से भी पत्‍नी का यह दुख देखा नहीं गया और वह डिप्रेशन में चला गया। बाद में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को अस्पताल भी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 8 माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्री बस सेवा के लालच में बना लड़की, मास्क हटा तो खुला राज