Publish Date: Wed, 08 Jun 2011 (00:34 IST)
Updated Date: Tue, 07 Jun 2011 (23:03 IST)
इंदौर जिला टेबल टेनिस संगठन के तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम में आयोजित एडवांस्ड टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन मप्र टेबल टेनिस संगठन के महासचिव जयेश आचार्य व सचिव शरद गोयल ने किया। हाल ही में संपन्ना हुए विभिन्ना शिविरों से चयनित लगभग 30 खिलाड़ियों को यहाँ तकनीकी जानकारी के साथ ही फिटनेस के बारे में भी बताया जा रहा है। इस अवसर पर आरसी मौर्य, संतोष कौशिक, शैलेन्द्र पोरवाल, मोतीलाल पुराणिया, शिरीष भागवत, प्रमोद गंगराड़े, गौरव पटेल, प्रदीप भाटिया, रवीन्द्र जोशी, सुरेश जैन व निलेश वेद भी उपस्थित थे।
सॉफ्टबॉल शिविर में प्रशिक्षक सम्मानित
इंदौर। इंदौर जिला सॉफ्टबॉल संघ तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के समापन के अवसर पर प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अतिथि क्षेत्रीय खेल अधिकारी राजेश शाक्य तथा जिला ओलिम्पिक संघ के सचिव जगदीशचंद्र वर्मा व अशोक शर्मा थे। इस अवसर पर संगठन के मिलिंद दर्प, सुबोध चौरसिया, अर्पित थोरात, प्रवीण दवे, विक्रांत आखरे भी उपस्थित थे। संचालन सचिन कस्तूरे ने किया। आभार प्रदीप नारूलकर ने माना।