मप्र मंसूरी समाज संगठन का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन राऊ में 12 जून को प्रातः 10 बजे से होगा। प्रदेश सचिव इदरीस मंसूरी एवं जिलाध्यक्ष कय्यूम भाई टेलर ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्ना जिलों से 500 पदाधिकारी शामिल होंगे। सम्मेलन में समाज के शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान पर विचार कर प्रस्ताव पास किया जाएगा।
58वीं साधारण सभा आयोजित
इंदौर। श्री महालक्ष्मी उपासना मंडळ की 58वीं वार्षिक साधारण सभा गैस हाउस रोड स्थित श्री थाँदलेकर स्मृति उपासना स्थल पर संपन्ना हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रो. वसंत केशव नाईक ने की। स्वामी अच्युतानंद स्मारक भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष दत्तात्रय थाँदलेकर एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप चौधरी विशेष रूप से मौजूद थे। सभा में संस्था व सदस्यों के हित में अनेक निर्णय लिए गए। सभा के अंत में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन किशोर मंडपे ने किया। आभार उल्हास गुर्जर ने माना।
साधारण सभा
इंदौर। अभा जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप पायोनियर के दंपति सदस्यों की साधारण सभा 7डे रेस्टॉरेंट में आयोजित की गई। अध्यक्षता महेंद्र मालू ने की। प्रीति विनोद खाबिया ने बताया कि सभा में 150 दंपति सदस्य मौजूद थे। सभा में 5 दिवसीय धार्मिक गुजरात यात्रा को स्वीकृति प्रदान की गई। संचालन अभय-अनीता ने किया। आभार सुरेंद्र जैन ने माना।
कुचेकर को बिदाई
इंदौर। राष्ट्रीय पशु माता महामारी उन्मूलन योजना के पशु पालन विभाग में कार्यरत पशु परिचारक नारायण कुचेकर (दाजी) को सेवानिवृत्ति पर बिदाई दी गई। संयुक्त संचालक पशु पालन विभाग इंदौर संभाग डॉ. एसके चौहान एवं कार्यालय प्रमुख डॉ. एनके जैन ने श्री कुचेकर को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर बिदाई दी। डॉ. एसएस बुंदेला, डॉ. मनीष व्यास, पीएन भट्ट, विजया होलकर, पीके वाजपेयी, एसएस चौहान, राजेंद्र लांभाते, निरंजन वाकडे, सुनीता श्रीवास्तव मौजूद थे। संचालन डॉ. एनके जैन ने किया।
नेत्र शिविर का आयोजन
इंदौर। संस्था सिन्धु गर्व द्वारा चोइथराम नेत्रालय के सहयोग से कमला नेहरू नगर द्यिद्या मंदिर में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष कमल आहूजा ने बताया कि शिविर में 200 मरीजों की आँखों की जाँच की गई। 19 का ऑपरेशन हेतु चयन कर चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया। चोइथराम नेत्रालय के डॉक्टरों के साथ ही तेजसिंह, कमलकिशोर गौर, राजू कटारिया, अशोक आहूजा, आदित्यसिंह, कीर्ति आहूजा, सोनू कारला, भरत पुरोहित का सराहनीय योगदान रहा।
प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन
इंदौर। भारतीय स्त्री शक्ति का प्रथम प्रांतीय अभ्यास वर्ग देवपुत्र कार्यालय संवाद नगर में आयोजित किया गया। इंदौर सहित उज्जैन, नागदा, भोपाल, देवास, धार, झाबुआ, मंदसौर, महू आदि से 40 महिलाएँ शामिल हुईं। शुभारंभ संस्था की राष्ट्रीय महासचिव नयना सहस्त्रबुद्धे ठाणे मुंबई ने भारतीय स्त्री शक्ति पर व्याख्यान के साथ किया। द्वितीय सत्र को राष्ट्रीय सहसचिव तथा लातूर की अध्यक्ष कुमुदिनी भार्गव ने संबोधित किया। तृतीय सत्र को महाराष्ट्र की अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगला बक्षी ने संबोधित किया। समापन भाषण वीणा पैठणकर ने दिया। संचालन राजश्री जोशी, आदिती पाल्हेकर एवं नेहा सहस्त्रबुद्धे ने किया।