Publish Date: Tue, 07 Jun 2011 (23:04 IST)
Updated Date: Tue, 07 Jun 2011 (21:14 IST)
माहेश्वरी समाज इंदौर द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के तहत 8 जून को शाम 6 बजे समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। माहेश्वरी विद्या परिसर छत्रीबाग पर आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इंदौर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गिरधरलाल सारडा एवं मंत्री भरत सारडा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.भरत छापरवाल एवं आयशर मोटर्स के प्रेसीडेन्ट एके बिडला होंगे। साथ ही समाज बंधुओं के लिए सभा का भी आयोजन किया गया है। मध्यक्षेत्र माहेश्वरी समाज द्वारा जिला चिकित्सालय धार रोड पर रोगियों को निःशुल्क भोजन वितरण किया जाएगा। 9 जून को माहेश्वरी समाज संयोगितागंज द्वारा नृत्य प्रतियोगिताएवं पूर्वी क्षेत्र द्वारा नेत्र परीक्षण व लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा।
दूसरों का अनिष्ट न करें
इंदौर। मानव के लिए इस पार संसार है और उस पार मुक्ति का मार्ग है। संसार से सिद्घि के द्वार तक पहुंॅचने के लिए धर्म की अनेक विधाएँ बताई गई है। लेकिन वर्तमान युग में मनुष्य मशीन रुपी जीवन यापन कर रहा है। उक्त प्रेरक विचार साध्वी संघप्रभाजी ने तेरापंथ भवन न्यू पलासिया पर आयोजित धर्मसभा में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मानव का अपनी चिंता नहीं है वह दूसरे कि चिंता कर रहा है। मानव और कुछ करे या न करें चलेगा लेकिन वह दूसरों का अनिष्ठ न करें । अपने मन में दूसरों के प्रति अनिष्ठ भाव भी पैदा न होने दे। यही सबसे बडा मानव धर्म है। साध्वी अमित रेखाजी एवं साध्वी विनीतयशाजी ने भी सभा को संबोधित किया।
Naidunia
Publish Date: Tue, 07 Jun 2011 (23:04 IST)
Updated Date: Tue, 07 Jun 2011 (21:14 IST)