Publish Date: Thu, 09 Jun 2011 (14:18 IST)
Updated Date: Thu, 09 Jun 2011 (07:52 IST)
बुधवार को सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम का 'डियू डिलीजन एन्ड कॉर्पोरेट कान्प्राइन्स मैनेजमेंट' का पर्चा हुआ। थ्योरी बेस्ड होने के साथ पेपर सरल था। गौरतलब हैं कि इस बार सीएस परीक्षा में एक भी कठिन पेपर नहीं पूछा गया।
इंदौर चेप्टर ऑफ डब्ल्यूआईआरसी ऑफ आईसीएसआई के चेयरमेन कमलेश जोशी ने बताया कि इस परीक्षा में करीब 230 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस बार का पर्चा सरल रहा। मुझे उम्मीद है कि यह पेपर पूरी तरह से स्कोरिंग वाला होगा। विद्यार्थियों ने सालभर मेहनत की होगी तो उन्हें इसे हल करने में समस्या नहीं आई होगी।