Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चाणक्य सूत्र

चाणक्य नीति के कुछ खास पहलू

Advertiesment
हमें फॉलो करें चाणक्य नीति
विश्व भर के शिक्षकों तथा राजनीतिज्ञों के लिए चाणक्य का व्यक्तित्व अनुकरणीय एवं आदर्श है। उनके चरित्र के पीछे उनकी महानता, कर्मनिष्ठा और दृढप्रतिज्ञता तथा साहस नजर आता है।

चाणक्य भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र के पहले विचारक माने जाते हैं। तक्षशिला विश्वविद्यालय में आचार्य रहे चाणक्य राजनीति के चतुर खिलाड़ी थे। इसी वजह से उनकी नीति व्यावहारिक ज्ञान और उनके आदर्शों पर टिकी है। आइए जानते हैं उनके आदर्श और व्यावहारिक गुणों से संबंधित कुछ खास बातें :-

* अपने रहस्यों को किसी पर भी उजागर मत करो। यह आदत स्वयं के लिए ही घातक सिद्ध होगी।




webdunia
FILE


* जब आपका बच्चा जवानी की दहलीज पर पैर रखें यानी कि सोलह-सत्रह वर्ष का होने लगे तब आप संभल जाए और उसके साथ एक दोस्त की तरह व्यवहार करें। यह बहुत जरूरी है।

* टीनएज बच्चों के साथ हमेशा दोस्ती का व्यवहार करने से वे आपके सबसे अच्छे दोस्त होते हैं।


webdunia
FILE


* अपने ईमान और धर्म बेचकर कर कमाया गया धन अपने किसी काम का नहीं होता। अत: उसका त्याग करें। आपके लिए यही उत्तम है।


webdunia
FILE

* जो लोग हमेशा दूसरों की बुराई करके खुश होते हो। ऐसे लोगों से दूर ही रहें। क्योंकि वे कभी भी आपके साथ धोखा कर सकते है। जो किसी और का ना हुआ वो भला आपका क्या होगा।


webdunia
FILE

* जीवन में पुरानी बातों को भुला देना ही उचित होता है। अत: अपनी गलत बातों को भुलाकर वर्तमान को सुधारते हुए जीना चाहिए।


webdunia
FILE


* जीवन काल में बहुत जरूरी है कि अपने ऊपर आने वाले संकट के लिए कुछ धन हमेशा बचाकर रखें। बुरे समय में यही आपका रक्षा कवच बनेगा।


webdunia
FILE


* किसी भी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा ईमानदार नहीं होना चाहिए। बहुत ज्यादा ईमानदार लोगों को ही सबसे ज्यादा कष्ट उठाने पड़ते हैं।





webdunia
FILE


* अगर कोई व्यक्ति कमजोर है तब भी उसे हर समय अपनी कमजोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए


webdunia
FILE


* किसी भी प्रकार की मित्रता के पीछे भी कुछ न कुछ स्वार्थ जरूर छिपा होता है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi