Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या आप नहीं खोजेंगे सोने का शहर?

एलडोराडो की सोने की खदानों की तलाश आज भी जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना एलडोराडो दक्षिणी अमेरिका खजाना स्वर्ण सोने का शहर
, मंगलवार, 7 दिसंबर 2010 (13:36 IST)

सोना या कीमती वस्तुओं से लगाव, इंसान की पुरानी फितरत रही है। कहीं सोना गड़ा होने की खबर मिले तो इंसान सबकुछ छोड़कर वहाँ चला जाता है। और अगर एक शहर हो जहाँ हर चीज सोने की बनी हो तो क्या होगा?

PR
PR

इंसान की सोने के प्रति दिवानगी कइंतिहा का सबसे बड़ा नमूना है ‘एलडोराडो’ और उससे जुड़े किस्से-कहानियाँ। असल में मान्यता है कि दक्षिणी अमेरिका में स्थित एक गुप्त शहर ‘एलडोराडो’ पूरी तरह सोने से बना था। किसी जमाने में यह क्षेत्र सोने की खदानों और कीमती पत्थरों से भरा पड़ा था। हालत यह है कि आज भी लोग इस खजाने की तलाश में जाते हैं और अपनी जिंदगी हार जाते हैं। आखिर क्या है एलडोरेडो की सच्चाई -

क्या है कहानी : कहानी की शुरुआत 1530 के आसपास होती है। म्यूएस्का जन-जाति में एक अजीब ही रिवाज था। वहाँ राजा नियुक्त से पहले एक धार्मिक अनुष्ठान किया जाता था, जिसके तहत एक जिंदा आदमी को सोने की चीजों से भरे गट्ठर के साथ पवित्र मानी जाने वाली गुआटाविटा झील में फेंक दिया जाता था।

कहा जाता है कि वह पूरा क्षेत्र सोने की खदानों से भरा पड़ा था और यही कारण है कि इस तरह के अनुष्ठानों में सोने का भरपूर इस्तेमाल किया जाता था। पूरी प्रक्रिया इस तरह होती थी कि जनजाति के सभी लोग झील किनारे जमा होते थे। झील पर सैर के लिए बनाए जाने वाले गट्ठर पर सोना बिछाया जाता था। जिस व्यक्ति पर धार्मिक कार्य किया जाना होता था, उसे पूरी तरह से नग्न कर सोने से लाद दिया जाता था। इससे पहले उसके शरीर के बाल भी नोच लिए जाते थे। सभी लोग अपने सोने के आभूषण गट्ठर पर रख देते थे।

इसके बाद गट्ठर को गहरी झील के बीचों-बीच लाया जाता था। गट्ठर पर अनुष्ठान पूरा कराने वाले चार धर्मगुरू भी आते थे। वे भी पूरी तरह से नग्न तथा स्वर्ण धूल से सने हुए होते थे। उधर, झील किनारे बैठे पुरुष, महिलाएँ और बच्चे अंगीठियाँ जलाते थे, ताकि धूँए से सूर्य की रोशनी कम हो जाए। एक धर्मगुरू झँड़ा खड़ा करता था। इसका मतलब होता था कि अनुष्ठान शुरू होने वाला है, सभी शांत हो जाएँ। कुछ समय अनुष्ठान चलता था और बाद में सभी गट्ठर समेत झील में छलाँग लगा देते थे। माना जाता था कि यह प्रक्रिया पूरी होते ही देश को एक नया और समर्थ राजा मिल गया। म्यूएस्का जन-जाति के लोग अपने हर साम्राज्य में यह कार्य करते थे।

(आगे पढ़िए..)


मान्यताएँ यह भी : इस तरह के आयोजन के बाद माना जाता था कि इलाके में सोने की और खदाने मिलेंगी। इस जन-जाति के लोग जहाँ जाते थे, वहाँ सबसे पहले सोने की उपलब्धता ही देखते थे। इनके लिए स्वर्ण देवीय गुणों से परिपूर्ण एक स्वर्गीय धातु थी जिसका इस्तेमाल वे अपने देवताओं की मूर्तियाँ बनाने, मंदिरों के शिखर पर तथा अन्य सामग्री बनाने के अधिकता से करते थे।
webdunia
ND
FILE

साहित्य से लेकर फिल्मों तक : अंग्रेजी साहित्य में कई स्थानों पर एलडोराडो की उल्लेख हैं। मिल्टन के पैराडाइज लास्ट, वोल्टेयर के कैंडिड में इसका उल्लेख है। एड्गर एलन पो ने तो अपनी एक रचना का नाम ही एलडोराडो रखा है। कार्ल बार्क्स की लिखी डोनाल्ड डक की कहानी द गिल्डेड मैन में भी एलडोराडो का एक पात्र है। वेर्नेर हेर्जोग की फिल्म एगूएर में एलडोराडो का संदर्भ है। वर्ष 2000 में इस पर एक एनिमेटेड फिल्म भी बनी है। 2007 में बनी मशहूर हॉलीवुड अभिनेता निकोलस केज अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म नेशनल ट्रेजर में भी एलडोराडो का कथानक शामिल किया गया है।

बेमतलब नहीं एलडोरेडो : हालाँकि एलडोराडो में अथाह सोना होने के बारे में किसी को कुछ खास पता नहीं लग पाया, लेकिन इन पौराणिक कहानियों ने इस नाम (एलडोराडो) को कई संदर्भों में प्रचलित कर दिया। कई स्थानों पर इस नाम का उपयोग ऊर्जावान के लिए किया गया है। यह उस स्थान को भी इंगित करता है, जहाँ बहुत तेजी से समृद्धि हासिल की जा सकती है। प्रेम, स्वर्ग, खुशी और सफलता के साथ भी यह नाम जोड़ा गया है।

लोग निकल पड़े खोजने : इतिहास गवाह है कि सोने की तलाश में बड़ी तादाद में लोगों ने सोने के इस शहर का पता लगाने के लिए अभियान चलाए। कुछ की किस्मत वाले रहे कि अपने अभियान से जिंदा लौट आए और कुछ मारे गए। कुछ इस चक्कर में अपनी प्रतिष्ठा गवा बैठे। कुछ इस क्षेत्र में मिलने वाले ‘फूल्स गोल्ड’ (पायराइट) को ही असली सोना मान छले गए।

एलडोरेडो की तलाश में फ्रांस के फ्रांसिस्को डे ओरेलाना और गोंजालो पिजारो ने काफी लंबी यात्राएँ की। कहा जाता है कि वे रियो नेपो से होते हुए अमेजन नदी के डेल्टा तक पहुँच गए थे। हालांकि हाथ कुछ नहीं लगा। इसकी साहसिक यात्रा ने सोने के शहर का तो कोई पता नहीं दिया पर अमेजन के घने जंगलों मे रहने वाले कई प्राणियों, वनस्पतियों के बारे में काफी जानकारियाँ मिली।

बरसों से चली आ रही कहानियों से लगता है कि एलडोराडो में सोने का शहर जैसी कोई चीज नहीं है। फिर भी कुछ लोग इसकी तलाश में लगे हैं। आज तक पता नहीं चल पाया है कि वे क्या खोज रहे हैं? सोना? सोने से बना शहर? या सोने का आदमी?

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi