Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया का सबसे बड़ा पुल

Advertiesment
हमें फॉलो करें खोज खबर
ND
समुद्र पर दुनिया का सबसे लंबा पुल चीन में बनकर तैयार हो गया है। इसे शनिवार से आवाजाही के लिए खोल दिया गया। चीन का यह किंगडाओ हाइवान सड़क पुल पूर्वी चीन के शैनडांग प्रांत के किंगडाओ शहर को जियाओझू की खाड़ी पर स्थित हुआंगडाओ जोड़ता है।

इस पुल की कुल लंबाई लगभग 42.50 किलोमीटर है । इसे बनाने में करीब 381 अरब रुपए की लागत आई है। यह पुल 27 दिसंबर को बनकर तैयार हुआ है। इसे नए साल पर खोला गया। इस पुल का निर्माण 2006 में शुरू हुआ था। यह पुल तीन तरफा है।

किंगडाओ शहर और किंगडाओ आइसलैंड एयरपोर्ट से दो अलग-अलग सड़क पुल शुरू होते हैं। दोनों सड़क पुल बीच में आकर मिलते हैं। यहाँ से दोनों समानांतर हुआंगडाओ शहर तक जाते हैं। गौरतलब है कि चीन के इस पुल से पहले अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में बना लेक पोंचारट्रेन कॉजवे दुनिया में सबसे लंबा था। इस पर भी दो समानांतर पुल हैं।

इनकी लंबाई लगभग 38.42 किमी है। चीन का यह पुल ब्रिटेन और फ्रांस को जोड़ने वाली डॉवर-कैलेस क्रॉसिंग से भी लंबा है। इस क्रॉसिंग की लंबाई 34.45 किमी के लगभग है। इंग्लैंड की केंट काउंटी का शहर है डॉवर। जबकि उत्तरी फ्रांस का शहर है, कै लेस।

इंग्लिश चैनल पर इन शहरों को जोड़ने वाला समुद्री हिस्सा कुछ उथला है। यहाँ से छोटे जहाजों या नौकाओं से डॉवर से कैलेस पहुँचा जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi