Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शहर के मेयर की घडि़याल से शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें मेक्सिको
, शनिवार, 12 जुलाई 2014 (14:33 IST)
एक परम्परागत समारोह के दौरान मेक्सिको में मछुआरों की एक बस्ती के मेयर ने एक 'घडि़याल वधू' से विवाह किया। दुल्हन घड़ियाल ने सफेद गाउन पहन रखा था। यह शादी का समारोह एक परम्परा का हिस्सा था।

दो दिन पहले इस विवाह से पूर्व देश के दक्षिण में सान पेड्रो हुआमेलूला कस्बे में दुल्हन को लेकर बारात ने शहर में चक्कर लगाया था। शहर के मेयर जोल वासक्वेज रोजास ने सिटी हॉल में घड़ियाल से विवाह किया और उन्होंने 'अपनी दुल्हन' को हाथों में लेकर नाच भी किया।

विवाह के अवसर पर दी गई पार्टी में शहर के लोग शामिल हुए। इस किसी दुर्घटना से बचने के लिए घड़ियाल के मुंह को एक तार से बांध दिया गया था। इस परम्परा में माना जाता है कि घड़ियाल एक राजकुमारी है और इस विवाह से मछुआरों को पकड़ने के लिए बहुत सारा सीफूड मिलेगा। जब जोड़े का गठबंधन किया जा रहा था तब मेयर रोजास ने कहा कि '' मेरी एक इच्छा है कि मैं एक युवा राजकुमारी के साथ विवाह करूं। इस अवसर पर वर ने कहा ‍कि उन्हें इस बात की खुशी है कि दिन हंसी खुशी के साथ बीत गया।

इसके बाद वे अपनी 'पत्नी' के साथ नाचे और बाद में इस नाच में सारे मेहमानों ने भी हिस्सा लिया। घड़ियाल को वास्केज रोजास की पत्नी नाम से संबोधित किया गया। स्थानीय परिषद के सदस्यों ने शादी की गतिविधियों में हिस्सा लिया और आतिशबाजी का मजा लिया। जिन लोगों ने इस समारोह में भाग नहीं लिया उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इस समारोह को लेकर एक युवा एडुआर्डो जराटे का कहना था कि युवा लोगों के लिए इसका बहुत अर्थ है। यह महान खजाना है जोकि हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए छोड़ा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi