Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया के 10 शापित स्थान...

हमें फॉलो करें दुनिया के 10 शापित स्थान...
दुनिया में ऐसे स्थानों की कमी नहीं है जो कि किन्हीं कारणों से डरावनी और शापित मानी जाती हैं। इनमें से तो कई विश्व प्रसिद्ध इमारतें हैं, जहां पर असाधारण रूप से ताकतवर लोग रहते हैं लेकिन यहां पर रहने वाले लोगों को इन इमारतों में मौजूद पारलौकिक शक्तियों का आभास हुआ है। कुछ लोगों को तो ऐसे लोग सजीव हालत में दिखे जो कि काफी समय पहले मर चुके थे। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में जिन्हें शापित माना जाता है...
white-house
1. व्हाइट हाउस : दुनिया के ऐसे ही स्थानों में अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास स्थान व्हाइट हाउस को भी गिना जाता है। सभी जानते हैं कि इस भवन में अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हैं। वरन इसके बारे में यह भी कहा जाता है कि अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति जॉन एडम्स की आत्मा आज भी यहीं रहती है। विदित हो कि एडम्स ने अमेरिका के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।  
 
बहुत से लोगों ने यहां अक्सर ऐसे बूढ़े व्यक्ति को घूमते हुए देखा है, जो एक ही नजर में आंखों से ओझल हो जाता है। कुछ लोग इस बूढ़ी परछाई को अब्राहम लिंकन की आत्मा कहते हैं, लेकिन इस परछाई के पहनावे और व्यवहार से इसे जॉन एडम्स का ही प्रेत कहा जाता है।

यहां ठहरने वाला कोई भी जिंदा नहीं बचा... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 
webdunia
2. द शूनर होटल :  इंग्लैंड में विश्व का सबसे पुराना और सबसे भुतहा स्थान है। इस होटल में किंग जॉर्ज तृतीय और प्रसिद्ध लेखक चार्ल्स डिकन्स रुकते थे। उन्हें यहां ठहरना पसंद था और आज भी यह होटल हर आम, खास के लिए पूरी रात खुला रहता है। लेकिन अगर आप को यहां ठहरना है तो यह आपको अपने जोखिम पर ठहरना होगा।
 
ब्रिटेन की एक पैरानॉर्मल सोसायटी का दावा है कि यहां प्रेत आत्माएं अपनी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी हैं कि उनके साथ समीपता रखना इंसानों के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। कहा जाता है कि इस होटल के कमरे 17 नंबर और 28 नंबर बेहद खौफनाक हैं क्योंकि इनमें ठहरने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी जान नहीं बचा सका है।

लालौरी हाउस की कहानी कम विचित्र नहीं हैं... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 
webdunia
3. लालौरी हाउस : अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस, लुसियाना में सन 1800 के शुरुआती दौर में इस घर में मैडम लालौरी रहा करती थीं। कहा जाता है कि दुनिया के सामने वह एक बहुत अच्छी महिला के तौर पर पेश आती थीं, लेकिन पीठ पीछे वह अपने गुलामों और नौकरों के साथ बहुत बुरा और अमानवीय सलूक किया करती थीं। 
 
कहते हैं कि एक रात उनके एक गुलाम ने उनके घर में आग लगा दी जिसमें जलकर लालौरी की मौत हो गई। लेकिन उनकी आत्मा आज भी इसी इमारत में भटकती है जोकि एक होटल बन गया है। उसकी आत्मा होटल में आने वाले लोगों को डराती हैं। लोगों ने कई बार वहां अजीब सी आवाजें सुनी हैं, जो सुनने में बेहद डरावनी होती हैं।
 
यहां घूमता है कटे सिर वाला आदमी और खतरनाक आत्माएं... पढ़ें अगले पेज पर...
 
 
webdunia
4. द टॉवर ऑफ लंदन (इंग्लैंड) : एक समय था जब इस जगह इंग्लैंड की खतरनाक कुख्यात हस्तियों को बंदी बनाकर रखा जाता था, जिनमें से कई बंधकों के सिर काट दिए गए या उन्हें फांसी पर लटका दिया गया।

उन्हीं मृत बंधकों की खतरनाक आत्माएं आज यहां भटकती हैं और आने-जाने वाले हर व्यक्ति को परेशान करती हैं। लोगों ने कई बार यहां दर्द से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी हैं और कटे सिर वाले शरीर को घूमते हुए देखा है।
 
यह है खतरनाक गुड़ियों का द्वीप... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 

5. गुड़ियों का द्वीप – मेक्सिको सिटी से यह जगह दो घंटे के सफर की दूरी पर है और  बहुत खूबसूरत है, लेकिन यहां पर्यटक आने से डरते हैं क्योंकि इस जगह पर कदम-कदम पर विकृत गुड़ियां (डॉल्स) पेड़ों से लटकी हुई हैं, जो हर किसी को घूरती नजर आती हैं और जिन्हें देखने के बाद कोई एक कदम भी नहीं चल सकता।
 
webdunia
इसके पीछे की कहानी यह है कि डॉन जूलियन संटाना बरेरा अपनी पत्नी सहित इस सुनसान जगह पर रहने के लिए आए थे। उन्हें अकेला रहना अच्‍छा लगता था पर वहीं किसी दिन उन्हें नाले से बहते हुए एक बच्ची की लाश मिली, जिस पर जूलियन को लगा कि वे इस लाश की आत्मा के प्रभाव में आ गए हैं। इस कारण से आत्मा के प्रभाव से उबरने के लिए वे पूरे द्वीप पर जगह-जगह डॉल्स को तब तक लटकाते रहे, जब तक वे मर नहीं गए। कहा जाता है कि उन्हें उनके भतीजे ने मृत अवस्था में पाया था। जूनियन को मरे 14 वर्ष हो गए हैं लेकिन यहां लोग रोमांच की तलाश में आते हैं।
 
यहां घूमती है व्हाइट लेडी... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 
webdunia
6. यूनियन सिमेट्री (कब्रिस्तान), कनेक्टीकट : अमेरिका में कनेक्टीकल के पास ईस्टन के स्टेपनी रोड पर एक सामुदायिक कब्रगाह है, जो कनेक्टीकट के साथ-साथ पूरे अमेरिका में सबसे डरावने कब्रगाह के रूप में जाना जाता है। इस ‍कब्रिस्तान को सफेद भूतनी या ‘व्हाइट लेडी’ के चलते जाता है। उसके बारे में कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने उसकी तस्वीरें भी उतारी हैं।  
 
लोगों के अनुसार उसके काफी लंबे बाल हैं और वह हमेशा एक लबादे के जैसा गाउन पहने रहती है। उसे अकसर ही बीच सड़क पर देखा जाता है, जहां वो गाड़ियों से टकराती सी दिखती है, मगर फिर भी वह लोगों को सही-सलामत दिखती है। इस कब्रगाह को रात के दौरान बंद रखा जाता है। इस कब्रिस्तान के बारे में पैरानॉर्मल गतिविधियों के जानकारों का कहना है कि यहां दिन के समय भी विचित्र अनुभव होते हैं।
 
इस हवेली से जुड़ी कहानियां भी कम रोचक नहीं हैं... पढ़ें अगले पेज पर...
 
webdunia
7.  द व्हेली हाउस, सैन डिएगो : यह भी अमेरिका की एक भुतहा इमारत है और जब से ही व्हेली परिवार के लोगों की इसमें रहस्यमय मौतें हुईं है, तब से ही इस हवेली को लेकर न जाने कैसी-कैसी कहानियां कही और सुनी जा रही हैं। यहां आने वालों ने यहां बगीचे में भूत देखने की बातें स्वीकारी है और उनका कहना है कि उन्होंने व्हेली की आत्मा को वहां के पार्लर में देखा है। 
 
इस इमारत को 1857 में थॉमस व्हेली ने बनवाया था और उनका परिवार इसमें रहता था जोकि अब एक संग्रहालय बन गया है। यहां एक लड़की जिसे लोग थॉमस व्हेली की पड़पोती बताते हैं, ने जहर पी कर खदकुशी कर ली थी। यहां आने वाले बताते हैं कि रेनॉल्ड नामक यह लड़की लोगों का हाथ पकड़ कर पूरी हवेली घूमती है। यह इमारत अपने समय में पुराने शहर की एक क्लासिक इमारत मानी जाती थी।  
इंग्लैंड की यह इमारत भी भुतहा है... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 
webdunia
8. रॉयनहम हॉल, नोरफोक, इंग्लैंड : रॉयनहम हॉल नोरफॉक, इंग्लैंड में एक कंट्री हाउस है जिस पर लगभग 300 सालों से टाउनस्हेंड फैमिली का कब्जा रहा है। इस हवेली को पूरे इलाके में भुतहा घोषित कर दिया गया है।

यहां खींची गई एक तस्वीर, जिसमें एक औरत को सीढ़ियों से उतरते हुए देखा गया है, को भूतों की सबसे जबरदस्त तस्वीरों में शुमार किया जाता है। यह एक आश्चर्यजनक बात है कि इस तस्वीर के बाद फिर इस औरत को कभी नहीं देखा जा सका।

यहां दिखती है हेनरी वेल्स की छवि... पढ़ें अगले पेज पर...
webdunia
9. पिकेन्स काउंटी कोर्टहाउस, अलबामा : अमेरिका में कारल्टन के पिकेन्स काउंटी कोर्टहाउस, अलबामा कोर्टहाउस की खिड़की पर भुतहा छवि दिखती है। लोग कहते हैं कि यह छवि हेनरी वेल्स की है, जिसे पिछले कोर्ट हाउस में आग लगाने के गलत आरोप पर भीड़ द्वारा सन् 1878 की एक तूफ़ानी रात में मार दिया गया था।
  
कहा जाता है कि आज भी वेल्स की इमेज इस कोर्टहाउस की खिड़कियों पर दिखती है और इस कारण से इसे सिर्फ़ बाहर से ही देखा जा सकता है, जिसे देखने-दिखलाने के लिए विशेष तौर पर संकेतक लगे हैं, और नजदीक से देखने के लिए यहां विशेष चश्मे भी रखे हुए हैं।

यह पागलखाना भी कम डरावना नहीं है... पढ़ें अगले पेज पर....
 
 
webdunia
10. विलर्ड पागलखाना :  विलर्ड, न्यूयॉर्क के इस पागलखाने को 1869 में बनाया गया था और वर्ष 1995 में इसे बंद कर दिया गया था। किसी दौर में यहां लगभग 4000 मरीज रहा करते थे और ऐसा कहा जाता है कि लगभग 50,000 मरीजों की मौत इसकी चारदिवारियों के भीतर ही हुई थी।

यह बात इस बंद हो चुके पागलखाने को और भी डरावनी बनाती है। हालांकि इसके बंद होने पर यहां रह रहे मरीजों को वापस भेज दिया गया, मगर इससे पहले तो यहां से मरीजों की सिर्फ लाश ही जाया करती थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi