Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आनंद महिंद्रा हो गए म्यूजिकल स्कूटर के दीवाने, कहा- जिंदगी भी इतनी कलरफुल हो सकती है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Anand Mahindra
, शनिवार, 18 जून 2022 (17:16 IST)
आनंद महिंद्रा आए दिन ट्विटर पर कुछ ऐसा करते हैं कि वो वायरल हो जाता है। कई बार उनकी पोस्‍ट से बड़ी सीख भी मिलती है। इसके अलावा आनंद महिंद्रा जुगाड़ (Jugaad) के वीडियो और बिजनेस से जुड़े वीडियो भी शेयर करते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो एक स्कूटर का है। वीडियो में दिखाया गया है कि ये स्कूटर एक पेट्रोल-पंप पर खड़ा था और उसके हैंडल के बीच लगे मोबाइल फोन से राजेश खन्ना का गाना छुप गए सारे नजारे बज रहा है।

इसके अलावा, दोपहिया वाहन को छोटी-छोटी लाइटों और मोतियों और अन्य आकर्षक सामग्रियों से सजाया गया था। पोस्ट के साथ आनंद महिंद्रा ने कैप्शन में लिखा है- "जीवन उतना ही रंगीन और मनोरंजक हो सकता है जितना आप चाहते हैं," #OnlyinIndia

आनंद महिंद्रा के इस  वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों को स्कूटर को डिजाइन करने वाले व्‍यक्‍ति की क्रिएटिविटी भा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Presidential Election : राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को एक और झटका, फारूक अब्दुल्ला ने भी पीछे खींचे कदम