Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इतने पक्षी नहीं रहते हैं वृक्ष पर, तब कहां रहते हैं?

हमें फॉलो करें इतने पक्षी नहीं रहते हैं वृक्ष पर, तब कहां रहते हैं?

अनिरुद्ध जोशी

दुनिया के अधिकतर पक्षी वृक्ष पर ही घोंसला बनाकर वृक्ष पर ही रहते हैं। परंतु ऐसे भी कई पक्ष है जो किसी वृक्ष पर नहीं रहते हैं और ऐसे भी पक्षी है जो दोनों ही जगह रह लेते हैं। मतलब वृक्ष, भूमि या अन्य जगहों पर रह लेते हैं। अण्डा देने वाले रीढ़धारी प्राणी की लगभग 10000 प्रजातियां इस समय इस धरती पर निवास करती हैं। सभी प्राणियों में पक्षी सबसे अधिक सुन्दर एवं आकर्षक प्राणी हैं। आओ जानते हैं कि कौनसे पक्षी वृक्ष पर नहीं रहते हैं।

 
1. कहते हैं कि टिटहरी हमेशा जमीन पर ही रहती है। इसी की प्रजातियों की अन्य पक्षी भी वृक्ष पर नहीं रहते हैं।टिटहरी अपना घोंसला भूमि पर किसी सुरक्षित जगह ही बनाती है। कई दफें इसे किसी की छत पर भी बनाते हुए देखा गया है।
 
2. शुतुरमुर्ग, पेंग्विन, ऐमू, ऑस्‍ट्रिच और कीवी की वृक्ष पर नहीं रहते हैं।
 
3. चमगादड़, कौआ, गरुढ़, बत्तख, मुर्गा और कबूतर ये सभी जगह रह लेते हैं। चमगादड़ को जहां भी उल्टा लटकने की जगह मिलती है वहां लटक जाती है।
 
4. पंख वाले या उड़ने वाले किसी भी जन्तु को पक्षी कहा जाता है। कीवी दुनिया का ऐसा अकेला पक्षी है जिसके पंख नहीं होते।
 
5. पंख रहते हुए भी कुछ पक्षी उड़ नहीं सकते हैं जैसे पेंग्विन, शुतुरमुर्ग आदि। शुतुरमुर्ग की एक प्रजाति ऑस्ट्रिच जमीन पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। शुतुरमुर्ग, पेंग्विन, ऐमू, ऑस्‍ट्रिच, गुआम रेल, दक्षिण द्वीप ताकाह, काकापो, फाल्कलैंड स्टीमर डक, लिटिल स्पॉट किवी, बेका और उत्तरी कैसोरी। ये सभी पंख होने के बावजूद उड़ नहीं सकते हैं ये सभी वृक्ष पर रहने में सक्षम नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन में कोविड वैक्सीन पर भारतीय समुदाय की हिचकिचाहट