Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुत्ते के खून से बिल्ली की जान बची

Advertiesment
dog
एक अच्छे और सच्चे ब्लड हाउंड से खून मिलने के बाद बटरकप नाम की बिल्ली की जान बच सकी। धारीदार भूरी बिल्ली बटरकप को खून देने की जरूरत पड़ी तो उस समय किसी बिल्ली का नहीं वरन एक कुत्ते का खून ही उपलब्ध था। फ्लोरिडा के की वेस्ट घर के लोगों को एक सूटेबल डोनर की तलाश थी, लेकिन जो खून देने के लिए उपलब्ध था वह एक कुत्ता था। 
 
यह ऐसा मौका था जबकि बिल्ली का रक्त दूसरे देश से मंगाना भी संभव नहीं था क्योंकि ऐसा करने में बहुत अधिक लम्बा समय लग सकता था। इसलिए रक्त चढ़ाने का फैसला लिया गया। स्थानीय न्यूज साइट कीजनेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि पशु चिकित्सक डॉ. सीन पेरी, मैराथन वे‍टरनरी हॉस्पीटल का कहना है कि यह ऐसी स्थिति है जब आप टाइप ए का खून टाइप बी के खून वाली बिल्ली को नहीं चढ़ा सकते हैं। हालांकि इस स्थिति के चलते गंभीर इम्यून रिएक्शन होने की संभावना थी।
 
फिर भी यह वास्तविक में अधिक सुरक्षित था कि आप बिल्ली को एक कुत्ते का खून चढ़ा दें। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे पिछले समय में अपनाया गया है लेकिन यह सामान्य नहीं है। लेकिन इस स्थिति में बटरकप के मालिक अर्नी सांडर्स बहुत चिंतित हो गए थे क्योंकि बिल्ली के शरीर में पहले से ही खून की कमी थी। उसका रेड ब्लड सेल्स काउंट केवल 7 फीसदी तक रह गया था। वैसे भी बिल्ली का खून मिलना मुश्किल होता है इसलिए कुत्ते का खून मिलना अधिक सरल होता है।
 
इसलिए ग्रेहाउंड ब्लड पैक्स लिए गए जो‍कि एक ब्लड बैंक से लिया गया था। इस खून से रेड ब्लड सेल्स को प्लाज्मा से अलग कर दिया गया था। बाद में, जब यह खून बटरकप को चढ़ाया गया तो रक्त चढ़ाए जाने के दौरान इसे अस्वीकार करने का कोई चिन्ह प्रदर्शित नहीं किया गया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi