Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रेंच कैटाकॉम्ब, जहां हैं 60 लाख डेड बॉडीज को देखने आते हैं हजारों लोग

हमें फॉलो करें फ्रेंच कैटाकॉम्ब, जहां हैं 60 लाख डेड बॉडीज को देखने आते हैं हजारों लोग

अनिरुद्ध जोशी

दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहें हैं जिन्हें कहना चाहिए अजूबा। ऐसी ही एक जगह फ्रांस में हैं जिसे अजीबोगरीब भूगर्भ कब्रिस्तान या भूमिगत कब्रिस्तान कहते है। अंग्रेजी में आप इसे फ्रेंच कैटकोम्बज (french catacombs) कह सकते हैं। आओ जानते हैं इसके बारे में रोचक बातें।
 
 
फ्रेंच कैटाकॉम्ब : (french catacombs): 
1. फ्रांस के पेरिस में जमीन से लगभग 20 मीटर गहराई में डिजाइन की गई ये जगह कब्रों का तहखाना नाम से प्रसिद्ध है। 
 
2. इस जगह पर लगभग 60 लाख डेड बॉडीज को संजोया गया है। इस तहखाने को मुर्दों की हड्डियों ओर खोपड़ियों से करीब दो-दो किलोमीटर लंबी दीवार के सहारे बनाया गया है। 
 
3. 1785 में कब्रिस्तान की कमी के चलते कई लाशों को एक साथ एक गड्ढे में दफना दिया गया था।
 
4. फ्रांस की राजधानी पेरिस का कैटकोम्ब लगभग 200 मीटर लंबा है, जहां लगभग 6 मिलियन कंकाल मौजूद हैं। इस कैटकोम्ब को बहुत लोग देखने आते हैं।
 
5. इस कब्रिस्तान की देखरेख एयरबीएनबी नाम की एक कंपनी करती है और यही कंपनी पर्यटकों के लिए यहां घूमने का आयोजन भी करती है।
 
6. इसकी तरह का कब्रिस्तान इटली में भी है जिसे कापूचिन कैटाकॉम्ब कहते हैं। इटली के कापूचिन कैटाकॉम्ब में करीब 8000 साल पुराने शव खुले में रखे हुए हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दक्षिण अफ्रीकी विशेषज्ञ बोले, डेल्टा स्वरूप पर फाइजर और जे एंड जे के टीके अधिक असरदार