Publish Date: Mon, 28 Jun 2021 (15:43 IST)
Updated Date: Mon, 28 Jun 2021 (15:54 IST)
- पिछले 50 साल की सबसे बड़ी खोज
-
1.46 लाख पुरानी मानी जा रही खोपड़ी
-
एक शख्स ने इस बारे में मरने से पहले अपने पोते को बताया था
पेइचिंग, चीन में खुदाई के दौरान एक खोपड़ी मिली है। दावा किया जा रहा है कि इससे मानव सभ्यता से जुड़े रहस्य उजागर हो सकते हैं। इसका नाम होमो लोंगी या ड्रैगन मैन बताया गया है। माना जा रहा है कि यह खोपड़ी 1.46 लाख पुरानी मानी जा रही है।
लंदन में नैचरल हिस्ट्री म्यूजियम में रिसर्च लीडर प्रफेसर क्रिस स्ट्रिंगर का मानना है कि यह पिछले 50 साल की सबसे बड़ी खोज है। बताया जा रहा है कि यह खोपड़ी 1933 में चीनी मजदूरों को मिली था। उस समय ये मजदूर हार्बिन प्रांत में सांगुआ नदी पर पुल बना रहे थे। यह खोपड़ी जापानियों के हाथ न लग जाए इसलिए मजदूरों ने इसे एक कुएं में छिपा दिया था। इसकी जानकारी 2018 में सामने आई थी, जब इसे छिपाने वाले शख्स ने इसके बारे में मरने से पहले अपने पोते को बताया था।
वैज्ञानिकों का दावा है कि इनकी वंशावली उन आधुनिक मानव के नजदीकी संबंधियों की हो सकती है, जिन्हें हम पहले से जानते हैं। जैसे निएंडरथाल और होमो। जानकारी के मुताबिक जो खोपड़ी मिली है, वह 85 साल पहले भी खोजी गई थी। इसके बाद 2018 में एक बार फिर इसकी खोज की गई।
चीन की जियो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर कियान्ग जी ने जियोकेमिकल तकनीक की मदद से आकलन किया कि यह 1.46 लाख पुरानी रही होगी। इसमें कई प्राचीन और नए फीचर्स थे। इसे होमा सेपियंस से मिलता-जुलता पाया गया। यह आधुनिक इंसानों से काफी बड़ी है। रिसर्चर्स का मानना है कि यह 50 साल के पुरुष की रही होगी जिसकी नाक चौड़ी रही होगी। इस शख्स को विशाल शरीर वाला माना गया है।
एक सॉफ्टवेयर की मदद से पाया गया कि यह खोपड़ी एक नई कैटिगिरी की है, जो निएंडरथाल की अपेक्षा आधुनिक इंसानों से ज्यादा करीब है। चीनी रिसर्चर्स इसे अलग प्रजाति मानते हैं लेकिन दूसरे इससे फिलहाल सहमत नहीं हैं।
बता दें कि हाल ही में एक दिन पहले इजरायल से भी ऐसी ही खबर आई थी कि यहां के नेशेर रामला में खुदाई में एक खोपड़ी मिली है। जो अलग होमो आबादी के अंतिम बचे मानव की हो सकती है। ये आबादी करीब 4,20,000 साल पुरानी बताई गई है।