Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

8 साल से गर्लफ्रेंड कर रही डेट, बच्‍चा भी पैदा हो गया, लेकिन ब्‍वॉयफ्रेंड ने नहीं किया प्रपोज, गर्लफ्रेंड ने ठोंका मुकदमा

Advertiesment
Gertrude Ngoma
गर्लफ्रेंड लंबे समय से अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ डेट कर रही थी, वो इंतजार कर रही थी कि एक दिन आएगा जब उसका ब्‍वॉयफ्रेंड उसे प्रपोज करेगा और फि‍र वो आगे प्‍लान करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

लड़की ने करीब 8 साल तक ब्वॉयफ्रेंड को डेट करने के बाद जब यह देखा कि उसका मूड उसे प्रपोज़ करने का नहीं है, तो वो सीधा अदालत पहुंच गई।

लड़की ने बताया कि जब उसे लगा कि लड़का उसे लेकर सीरियस नहीं है, तो लड़की ने उस पर मुकदमा ठोंक दिया।

जेरट्रुड नगोमा नाम की लड़की पिछले 8 साल से हरबर्ट सलाइकी नाम के लड़के के साथ रिश्ते में थी। उन दोनों का इस रिश्ते से एक बच्चा भी है। बावजूद इसके अब तक लड़के ने अपने बच्चे की मां को शादी के लिए प्रपोज़ तक नहीं किया है। ऐसे में प्रेमी के इरादों पर संदेह करते हुए लड़की ने उस पर केस ठोंक दिया है।

उन दोनों ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। ऐसे में नगोमा को पिछले कुछ सालों से इस बात का इंतज़ार है कि अब हरबर्ट उसे मंगनी की अंगूठी के साथ प्रपोज़ करेगा। इंतज़ार से झल्लाई और दुखी हो चुकी नगोमा ने आखिरकार इस मामले को कोर्ट ले जाने का फैसला किया और ब्वॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया कि उसका पार्टनर उसका वक्त बर्बाद कर रहा है।

नगोमा ने कोर्ट में कहा है कि उसके बच्चे का पिता रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं है। हालांकि ज़ाम्बिया की परंपरा के मुताबिक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की फैमिली को दहेज की रकम दे चुका है, फिर भी अब तक उसने मंगनी की अंगूठी नहीं खरीदी है। इसी बात को लेकर परेशान हो चुकी नगोमा ने बताया है कि उसे कोर्ट जाना पड़ा।

वहीं हरबर्ट का कहना है कि वो आर्थिक तौर पर सेटल नहीं होने की वजह से शादी नहीं कर रहा है। जज ने मामले में दोनों को मिल-बैठकर बात करने के लिए कहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगलसूत्र के विवादित विज्ञापन पर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का अल्टीमेटम, 24 घंटे में विज्ञापन वापस नहीं लिया‌ तो होगी FIR