Publish Date: Wed, 03 Feb 2021 (15:53 IST)
Updated Date: Wed, 03 Feb 2021 (16:00 IST)
रोचक-रोमांचक में इस बार हम बताने जा रहे हैं एक ऐसी महिला के बारे में जिसके बारे में कहा जाता है कि वह दुनिया में सबसे बड़ा मुंह फाड़ने वाली महिला हैं। खास बात तो यह है कि अपने इस टैलंट से वह जो कमाई करती है उसके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। तो आओ जानते हैं कि यह महिला कौन है और कितना कमाती है।
दुनिया में हर इंसान के पास कुछ-ना-कुछ खास टैलेंट होता है। कुछ लोग उसका उपयोग करके खूब कमाते हैं और कुछ लोग उस टैलेंट को अपने तक ही सीमित रखते हैं। आजकल तो टैलेंट को प्रस्तुत करने के लिए कई तरह के सोशल प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। इस महिला ने भी उन्हीं प्लेटफार्म का उपयोग किया और प्रसिद्धि के साथ ही खूब तगड़ी कमाई भी की।
इस महिला का नाम है सामंथा रामस्डेल। स्टैमफोर्ड के कनेक्टिकट में रहने वाली 30 साल की सामंथा एक मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव हैं। जी हां, इस महिला के पास अनोखा टैलेंट है। सामंथा के टैलंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग इसे देखकर हैरान हैं कि आखिर ये कैसे संभव कर लेती हैं। दरअसल ये महिला इतना बड़ा मुंह फाड़ती है कि लोग इसे देखकर ताज्जुब करने लगे हैं। लोग अब इसे दुनिया में सबसे बड़ा मुंह फाड़ने वाली महिला का अवॉर्ड दे चुके हैं। आओ हम बताते हैं कि आखिर उसे यह अवॉर्ड कैसे मिला।
सामंथा रामस्डेल करने कुछ और गई थी, परंतु हो कुछ और गया। दरअसल, सामंथा को सिंगिंग और एक्टिंग का बहुत शौक था। इसी वजह से उन्होंने अपने टैलंट को लोगों तक पहुंचाने के लिए टिक-टॉक पर वीडियो अपलोड करने शुरू कर दिए थे। उन्होंने सोचा था कि लोग उनके इस टैलेंट की खूब तारीफ करेंगे परंतु हो कुछ और ही गया। सामंथा ने कुछ दिनों के बाद देखा कि लोग उनकी एक्टिंग और सिंगिंग के बजाया उनके मुंह के साइज को लेकर बातें कर रहे हैं। यह देखकर सामंथा ने वही किया जो लोग चाहते थे। उन्होंने फिर और भी ज्यादा मुंह फाड़कर वीडियो बनाने लगीं और इन वीडियो को लोग खूब पसंद भी करने लगे। सामंथा ने खुलासा किया कि उनका मुंह 3.5 इंच चौड़ा और 4 इंच बड़ा तक खुल जाता है। उन्होंने टेप से इसे मेजर भी करके बताया है।
सामंथा के टैलंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। इससे पहले सामंथा ने अपने वेट लॉस वाले वीडियो से खूब चर्चा बटोरी थीं। उन्होंने करीब दो साल पहले 25 किलो तक वजन घटाया था जिसके चलते वह खूब चर्चा में रही थीं। जिसके बाद उनमें साहस जागृत हुआ और फिर वह एक्टिंग और सिंगिंग लगी। इसके पहले वह इंस्टाग्राम पर सक्रिय थीं, लेकिन टिक-टॉक से उसका जीवन ही बदल दिया।
अपने इस टैलेंट के चलते लॉकडाउन के दौरान तेजी से उन्हें 7 लाख 40 हजार फॉलोवर्स मिले और अब वे मुंह फाड़कर खूब रुपए कमा रही हैं। इसकी कमाई सुनकर भी आप हैरान रह जाएंगे। सामंथा को मुंह फाड़ने के एक वीडियो के बदले में 11 लाख रुपये मिलते हैं। है ना हैरान करने वाली बात। सामंथा ने ऐसे कई वीडियो अपलोड कर रखे हैं। अपनी कॉमेडी और अजीबोगरीब टैलेंट से आज सामंथा की काफी चर्चा हो रही है।