Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उम्मीदवारों के खर्च के लिए चाय-समोसे से लेकर गुब्बारे, झाड़ू तक की कीमतें तय

Advertiesment
candidate expense list
चंडीगढ़। पंजाब निर्वाचन कार्यालय ने कहा कि अगर कोई चुनाव प्रत्याशी अपने समर्थकों को चाय का एक कप और एक समोसा देते हैं तो इसकी कीमत कम से कम 18 रुपए होनी चाहिए।
 
चुनाव खर्च निगरानी प्रक्रिया के तौर पर राज्य निर्वाचन समिति ने चाय (प्रति कप आठ रुपए) और समोसा (एक 10 रुपए का) समेत 171 चीजों और सेवाओं के लिए कीमतों को मंजूरी दे दी ताकि राजनीतिक दल या उनके उम्मीदवार अपने चुनावी खर्च का बिल देते हुए कम कीमतों का हवाला न दें।
 
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. करुणा राजू ने कहा कि उम्मीदवारों के खर्चे का निर्धारण करने की जरूरत है।  
 
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाली चीजों के लिए मानक कीमतें तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन कीमतों को अंतिम रूप देने से पहले सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की राय ली जाएगी।
 
लोकसभा के एक उम्मीदवार को चुनाव खर्च के तौर पर 70 लाख रुपए खर्च करने की अनुमति है। भारत के निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्चे की निगरानी करने के लिए भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है ताकि उम्मीदवार इस सीमा का उल्लंघन न कर पाए।
 
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारी के निर्देशों पर जालंधर मंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति ने कीमतें तय कीं।
 
मंगलवार को जारी की गई सूची में बर्फी 200 रुपए प्रतिकिलो, बिस्कुट 150 रुपए प्रतिकिलो, एक ब्रेड पकौड़ा 10  रुपए का, एक सैंडविच 15 रुपए और जलेबी 140 रुपए प्रतिकिलो समेत खाने-पीने की विभिन्न चीजों की कीमतें शामिल हैं।
 
ग्रामीण और शहरी इलाकों में किराए के कार्यालयों के लिए मासिक किराया क्रमश: 5,000 रुपए और 10,000 रुपए तय किया गया है।
 
चुनाव समिति ने बैनरों और पोस्टरों के लिए कपड़े तथा कागजों जैसी चुनाव संबंधित सामग्री के दाम भी तय कर दिए हैं।
 
सूची में कपड़े के बैनरों के लिए आठ रुपए प्रति वर्गफुट, आम कपड़े का एक झंडा 30 रुपए, मध्यम गुणवत्ता के फ्लेक्स फ्रेम 50 रुपए प्रतिवर्ग फुट, फूलों के बैज एक 15 रुपए का, लोहे के फ्रैम वाले होर्डिंग 15 रुपए प्रति वर्ग फुट और रोड के साथ वाले झंडे एक पीस नौ रुपए समेत हरसंभव सामान की कीमतें तय की गई हैं।
 
हल्के और साउंड सिस्टम किराए पर लेने और संबंधित सेवाओं के लिए शुल्क प्रतिदिन 15 रुपए से 5,000 रुपए तय किया गया है। कार, बस और ऑटो जैसे वाहन किराए पर लेने की दर प्रतिदिन 750 रुपए और 3,000 रुपए के बीच होनी चाहिए। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा पुष्ट कीमतों पर हेलीकॉप्टर किराए पर लिए जाएंगे। 
 
सूची में चुनावी रैलियों के दौरान भीड़ का मनोरंजन करने के लिए गायकों को आमंत्रित करने की कीमतें भी तय की गई हैं। मशहूर गायकों के लिए फीस 2,00,000 रुपए या असली बिल तय किया गया है जबकि स्थानीय गायकों के लिए इसे 30,000 या असली बिल तय किया गया है। यहां तक कि इस सूची में गुब्बारों, झाडू, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की कीमत भी तय की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगोड़े नीरव मोदी के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण के लिए बेहद ठोस कदम उठा रहा है ईडी