Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 (15:49 IST)
Updated Date: Thu, 01 Feb 2024 (16:10 IST)
Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया। आइए जानते हैं बजट में मध्यम वर्ग को क्या मिला।
पीएम आवास योजना-ग्रामीण योजना इस योजना के तहत सरकार ने 3 करोड़ आवास बनाने का एलान किया है। इनमें से 2 करोड़ आवास अगले 5 वर्षों में बनाए जाएंगे। सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत आवंटन राशि 79,590 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 80,671 करोड़ रुपए की गई है।
सरकार किराए के मकानों, झुग्गी-झोपड़ी या चाल और अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले मध्यम वर्ग के पात्र लोगों को अपने स्वयं के मकान खरीदने या बनाने में सहायता करने के लिए योजना शुरू करेगी।
सरकार ने बजट में रूफटॉप सौर ऊर्जा योजना का एलान किया है। इसके तहत एक करोड़ घरों को 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी। 15-18 हजार रुपए की बचत होगी। साथ ही ई-व्हीकल की चार्जिंग के लिए बड़े पैमाने पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इससे वेंडरों को काम मिलेगा।
सरकार ने किसानों को यूरिया सबसिडी के लिए 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की गई। इसका फायदा मध्यमवर्गीय किसानों को भी मिलेगा।
हालांकि अप्रत्यक्ष करों में कटौती नहीं होने से मध्यमवर्ग को महंगाई से राहत नहीं मिलेगी।
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि देश की इकोनॉमी सही दिशा में है। पारदर्शी शासन पर हमारी सरकार का फोकस है।
Edited by : Nrapendra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 (15:49 IST)
Updated Date: Thu, 01 Feb 2024 (16:10 IST)