Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 (11:51 IST)
Updated Date: Thu, 01 Feb 2024 (11:58 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को कहा कि सरकार 2047 तक भारत (India) को एक विकसित देश बनाने की दिशा में काम कर रही है। सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि अन्नदाता (किसानों) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य समय-समय पर और उचित रूप से बढ़ाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार के लिए सामाजिक न्याय एक प्रभावी तथा आवश्यक मॉडल है।
वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार प्रणालीगत असमानताओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। जोर परिणामों पर है ताकि सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाया जा सके। सीतारमण ने कहा कि हम परिणामों पर ध्यान केंद्रित करते हैं न कि परिव्यय पर। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए केवल गरीब, महिला, युवा तथा किसान चार जातियां हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 (11:51 IST)
Updated Date: Thu, 01 Feb 2024 (11:58 IST)