Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंटार्कटिका पर लहराया तिरंगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अंटार्कटिका
लंदन , शुक्रवार, 6 अप्रैल 2012 (08:51 IST)
PR
भारतीय मूल के डॉ. एलेक्जेंडर कुमार हाथों में तिरंगा झंडा थामकर अंटार्कटिका तक पुहंचने वाले भारतीय मूल के पहले विदेशी नागरिक हैं। वे दक्षिणी ध्रुव में है, जिसे दुनिया का अंतिम छोर माना जाता है।

योरपीय अंतरिक्ष एजेंसी के ह्यूमन स्पेसक्राफ्ट प्रोग्राम के अनुसंधान के सिलसिले में डॉ. कुमार जनवरी से अंटार्कटिका में है।

एक अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे उत्साहित हैं और भारतीय-ब्रिटिश संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे वैज्ञानिक अनुसंधान के जोश और महात्मा गांधी के कार्यों से प्रभावित हैं। गांधीजी की आत्मकथा और प्रसिद्ध दांडी यात्रा उन्हें प्रभावित करती है।

अनुसंधानकर्ता दल के साथ डॉ. कुमार चीफ मेडिक और चीफ साइंटिस्ट के रूप में शामिल हैं। फिलहाल वे भीतरी अंटार्कटिका में फ्रांस और इटली के कोंक्रोडिया स्टेशन पर हैं। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे पृथक और शीर्ष अनुसंधान केंद्र है। यहाँ काम करना बिलकुल अलग है। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi