Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब व्हाइट हाउस घूमिए घर बैठे...

Advertiesment
हमें फॉलो करें बराक ओबामा
वॉशिंगटन , मंगलवार, 3 अप्रैल 2012 (20:42 IST)
FILE
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा ने गूगल के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास ‘व्हाइट हाउस’ का आभासी भ्रमण कराने के लिए बात की है। इसमें इसके विभिन्न कमरों और कला के संकलन को लोग कम्प्यूटर पर बैठ निहार सकेंगे।

बराक ओबामा और मिशेल दोनों ही व्हाइट हाउस के बारे में लोगों के कौतूहल को खत्म करने लिए इस आभासी भ्रमण के लिए तैयार हुए हैं।

गूगल आर्ट प्रोजेक्ट के तहत इस भवन के भ्रमण के स्वागत वीडियो में मिशेल ने कहा है कि व्हाइट हाउस सिर्फ अमेरिका के प्रथम परिवार के लिए नहीं है। यह लोगों के लिए भी है। इसलिए हमने इसे देखने के लिए सभी उम्र के अमेरिकी लोगों को आमंत्रित किया है।

अब इस प्रोजेक्ट के जरिएकई लोग व्हाइट हाउस में कम्प्यूटर के जरिए प्रवेश पा सकेंगे। मिशेल ने कहा कि हजारों लोग इस भवन में आए हैं और इसकी कला को निहारा है। उन्होंने वॉशिंगटन, लिंकन, केनेडी की तस्वीरें को देखा है। तो आइए और इस भवन के कमरों की खूबसूरती को देखिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi