Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 30 मई 2014 (12:11 IST)
FILE
वॉशिंगटन। बीजिंग पर पूर्वी चीन सागर के विवादित क्षेत्रों के ऊपर खतरनाक हवाई उड़ान भरने के जापान के आरोप लगाने के बाद अब अमेरिका ने चीन को आगाह किया है कि वह अंतरराष्ट्रीय वायुक्षेत्र में तनाव उत्पन्न करने वाली जोखिम से बचे।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने गुरुवार को कहा कि वॉशिंगटन उन इलाकों में चीनी वायुसेना के वायु रक्षा क्षेत्र को स्वीकार नहीं करता।

जेन ने यह भी कहा कि चीन को अंतरराष्ट्रीय वायुक्षेत्र में उड़ान की स्वतंत्रता जैसे मामलों में दखल देने के प्रयास नहीं करना चाहिए जिससे क्षेत्रीय तनाव उत्पन्न हो। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi