Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका भी होली के रंग में डूबा

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका होली त्योहार
वॉशिंगटन , शनिवार, 10 मार्च 2012 (10:28 IST)
FILE
अमेरिका के न्यूजर्सी के सीनेटर राबर्ट मेनेंडेज ने अपने क्षेत्र के लोगों का आह्‍वान किया कि वे शनिवार को आयोजित होने वाले होली समारोहों में हिस्सा लें

मेनेंडेज ने अपने प्रांत में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि रंगो का त्योहार अब विश्व के सभी देशें में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली के रंग और भी निखर जाते हैं जब हम इस शानदार त्योहार और परंपरा को मिलकर मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि रंगों के त्योहार के नाम से चर्चित यह प्राचीन भारतीय हिंदू त्योहार पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार पहले मूल रूप से भारत और अन्य देशों में मनाया जाता था, लेकिन अब यह पूरे देश में मनाया जाता है।

सीनेटर ने जर्सी शहर में आज यूनाइटेड हिंदू फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाले 20वें वार्षिक फगवा जूलूस का जिक्र किया और सभी को इस विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi