Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में बवंडर, 32 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका
अमेरिका के मध्य इलाकों में आए कई बवंडरों से कई छोटे-छोटे शहर प्रभावित हुए हैं और कुछ इलाकों से संपर्क समाप्त हो गया है। अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य में लगे कार्यकर्ता जिंदा बचे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

बवंडरों ने न सिर्फ कई घरों को गिराया बल्कि स्कूलों और दुकानों को भी नेस्तनाबूद कर दिया। ट्रकों और पेड़ों को तो बवंडरों ने कल सूखे पत्ते की तरह उड़ा दिया। बवंडरों की चपेट में आए पांच राज्यों में बादलों की गरज ने और भी खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। एक स्कूल बस मकान से टकरा गई। कई ट्रक झील में समा गए। कई पक्के मकान मलबे में तब्दील हो गए, जबकि लकड़ी के मकानों से आग लग गई।

अधिकारियों ने बताया कि इंडियाना, अलाबामा, केंटुकी और ओहियो प्रांतों में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं। प्रांत के संयुक्त सूचना केंद्र की ओर से एक बयान में कहा गया कि शुरुआती रिपोर्ट में इस बात के संकेत हैं कि क्लार्क काउंटी के हेनरीविले, मैरिसविले और वॉशिंगटन काउंटी के पेकिन और न्यू पेकिन सहित दक्षिण-पूर्वी इंडियाना में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi