Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकियों को नहीं पता पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका
शिकागो , शनिवार, 15 फ़रवरी 2014 (16:05 IST)
FILE
शिकागो। दिन-रात होने की वजह है कि पृथ्वी सूर्य का चक्कर काटती है और यह बात शायद हमारा बच्चा-बच्चा जानता है। लेकिन कई अमेरिकियो को ज्ञान नहीं है कि पृथ्वी सूर्य के चारों तरफ घूमती है।

यह खुलासा अमेरिका में राष्ट्रीय विज्ञान प्रतिष्ठान के एक सर्वेक्षण में हुआ है। सर्वेक्षण में 2200 लोगों को शामिल किया गया था। इसमें 9 सवाल भौतिकी तथा जीव विज्ञान के थे और इसमें 6.5 प्रतिशत ही सही जवाब मिले हैं।

अमेरिकी एसोसिएशन ने शुक्रवार को यहां 'विज्ञान की उन्नति' विषय पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान सर्वेक्षण के परिणाम जारी किए। सर्वेक्षण में 74 फीसदी लोगों ने बताया कि धरती सूरज के चक्कर काटती है। इसके करीब आधा यानी 48 फीसदी लोगों ने कहा कि इंसान धरती पर प्राचीन प्राणियों में से है।

ये सर्वेक्षण हर 2 साल बाद किए जाते हैं और सर्वेक्षण रिपोर्ट को संसद तथा राष्ट्रपति को सौंपा जाता है। सर्वेक्षण में शामिल 3 में 1 व्यक्ति ने कहा कि सरकार को विज्ञान के लिए और अधिक धन दिया जाना चाहिए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi