Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एनएसए ने रखी थी भाजपा पर नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका
वॉशिंगटन , मंगलवार, 1 जुलाई 2014 (18:03 IST)
FILE
वॉशिंगटन। अमेरिका की शीर्ष खुफिया एजेंसी को अमेरिका की एक अदालत ने 2010 में भाजपा एवं दुनिया के पांच अन्य राजनीतिक दलों पर नजर रखने को अधिकृत किया था, इन दलों में मिस्र की मुस्लिम ब्रदरहुड और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी भी शामिल है। यह जानकारी एक गोपनीय दस्तावेज से मिली है।

इस सूची में भाजपा के अलावा अन्य विदेशी राजनीतिक दलों में लेबनान की अमल, बोलिवेरियन कंटिनेंटल कोआर्डिनेटर ऑफ वेनेजुएला, मिस्र की मुस्लिम ब्रदरहुड, इजिप्शियन नेशनल सॉल्वेशन फ्रंट और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने इन पर नजर रखने के लिए अनुमति मांगी थी। द वॉशिंगटन पोस्ट ने कल इस संबंध में दस्तावेज को सार्वजनिक किया था।

इस दस्तावेज में 193 विदेशी सरकारों के साथ विदेशी गुटों और अन्य निकायों के नाम शामिल हैं जो विदेशी खुफिया निगरानी अदालत की ओर से मंजूर 2010 के प्रमाणन का हिस्सा थे। इस सूची में भारत शामिल है।

समाचार पत्र ने बताया, इन संगठनों पर एनएसए विदेशी खुफिया सूचना एकत्र करने के मकसद से नजर रख सकती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi