sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऐसे चूहे, जो न कुतरते हैं, न चबाते हैं!

Advertiesment
हमें फॉलो करें चूहा
लंदन , बुधवार, 22 अगस्त 2012 (23:01 IST)
चूहे अपने तीक्ष्ण दांतों को लेकर जाने जाते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने चूहों की अब एक ऐसी प्रजाति का पता लगाया है, जो न तो कुतरते हैं, न चबाते हैं। सिर्फ केंचुओं को अपना आहार बनाते हैं।

डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक चूहों की इस प्रजाति का नाम पाउसीडेंटोमीस वर्मीडेक्स है। इसे इंडोनेशियाई द्वीप सुलावेसी में पाया गया है और यह अनोखा चूहा है।

चूहे मुख्य रूप से केंचुओं पर निर्भर होते हैं। ऑस्ट्रेलिया स्थित म्यूजियम विक्टोरिया से जुड़े एवं खोज दल के सदस्य डॉ. केविन रोव ने बताया कि दुनिया में चूहों की 2200 से अधिक प्रजाति हैं। इस नई प्रजाति की खोज से पहले सभी प्रजातियों के चूहों के मुंह के पीछे के हिस्से में ‘चर्वण दन्त’ थे, जबकि कृन्तक दांत आगे के हिस्से में थे।

रोव के हवाले से अखबार ने बताया है कि यह इस बात का उदाहरण है कि इन पारिस्थितकी माहौल में किस तरह से जीवों की प्रजातियों की विशेषताएं बदल जाती हैं। इस नई प्रजाति के भी चूहे जैसी पूंछ है, लेकिन नाक लंबी है। इसके सिर्फ कृन्तक दांत हैं और ऊपरी जबड़े में हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi