Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओबामा को फिर याद आए 'बापू'

Advertiesment
हमें फॉलो करें बराक ओबामा
न्यूयॉर्क , सोमवार, 5 मार्च 2012 (01:24 IST)
FILE
अमेरिका में दोबारा राष्ट्रपति बनने का प्रयास कर रहे बराक ओबामा ने अपने दो नायकों महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला को याद करते हुए लोगों से कहा है कि फिर से सत्ता में आने पर वह इन्हीं दो शख्सियतों की तरह ‘वास्तविक बदलाव’ के वादे को पूरा करेंगे।

राजनीतिक चंदा एकत्र करने की एक सभा में ओबामा ने कहा कि वर्ष 2008 में जिस बदलाव के लिए हम लड़े थे, वह उस तरह नहीं हुआ, जैसे हम चाहते थे। वास्तविक बदलाव, बड़ा बदलाव हमेशा कठिन होता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में गांधी और मंडेला ने जो किया, वह कठिन था। इसमें समय लगता है। इसमें एक कार्यकाल से ज्यादा का वक्त लगता है। ऐसा करने के लिए एक से ज्यादा लोगों की जरूरत होती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नागरिक अधिकारों से लेकर महिलाओं को मताधिकार दिए जाने तक दुनिया के वास्तविक एवं बड़े बदलाव देखा, जो कठिन रहे और इसमें समय लगा।

ओबामा ने कहा कि अमेरिका के कठिन दौरे से गुजरने के समय ऐसा बदलाव कर पाना असंभव लग सकता था, जो सभी को दिखे। उन्होंने कहा कि बदलाव आम नागरिकों के जरिए संभव है, जो इस देश को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं संपूर्ण व्यक्ति नहीं हूं और एक संपूर्ण राष्ट्रपति भी नहीं हो सकता। यहां नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि अगर लोग उनकी मदद के लिए तैयार होंगे तो अमेरिका में बदलाव आएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi