Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करोड़पति भिखारी, संपत्ति देख पुलिस हैरान

हमें फॉलो करें करोड़पति भिखारी, संपत्ति देख पुलिस हैरान
FILE
अरब देश सऊदी अरब में वैसे भी भीख मांगना अपराध है, लेकिन सऊदी अरब पुलिस ने एक भिखारी को जब इस आरोप में गिरफ्तार किया तो जो राज खुला उससे पुलिस भी हैरान रह गई।

भिखारी के पास से 3 लाख डॉलर की संपत्ति बरामद की गई है। इसके अलावा आलीशान फ्लैट, कार, बेहतरीन लाइफ स्टाइल और भी बहुत कुछ मिला। इससे मौजूद सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस के अनुसार उसे पश्चिमी सऊदी अरब के यांबू पोर्ट सिटी से उक्त भिखारी को बड़ी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया। मदीना पुलिस के प्रवक्ता फहद अल गनम के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर उसे संदिग्ध हालात में दबोचा।


खबरों के अनुसार भिखारी आलीशान फ्लैट में रहता था और एक शहर से दूसरे शहर आने जाने के लिए कार का इस्तेमाल करता था। उसकी पत्नी और तीन बच्चे भी भीख मांगने के काम में उसकी मदद करते थे। पूरा परिवार अवैध रूप से देश में रहता था। खबरों के अनुसार पुलिस ने मुताबिक आरोपी ने किसी खाड़ी देश से किसी तरह इन्वेस्टर वीजा पा लिया था। पुलिस ने उसके काले कारनामों की तफ्तीश शुरू दी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi