Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन के शिनजियांग में रोजे पर प्रतिबंध

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन
शिनजियांग , शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (09:34 IST)
FILE
शिनजियांग। चीन के हिंसाग्रस्त पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय पर रोजा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

चीन के विभिन्न सरकारी निकायों ने यह प्रतिबंध स्थानीय उइगर समुदाय से आने वाले सरकारी कर्मचारियों, अध्यापकों और छात्रों पर लगाया है। मुस्लिम रमजान के दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं।

दूसरी तरफ उइगर समुदाय के अधिकतर लोगों ने शिकायत की है कि चीन के राष्ट्रीय नेताओं की और से उनकी संस्कृति पर हमला हो रहा है। वहीं कुछ का कहना है कि शिनजियांग में हालिया असंतोष उभरने के कारण ऐसा किया जा रहा है।

प्रांत के एक शहर में सरकारी विभाग ने अपने वेबसाइट पर कहा कि सरकारी कर्मचारी रोजा रखने या अन्य धार्मिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते हैं।

प्रतिबंध लगाने वाले विभागों में वाणिज्यिक मामलों के विभाग और मौसम विभाग भी शामिल हैं। वहीं एक सरकारी अस्पताल ने मुस्लिम कर्मचारियों से लिखित रुप से रोजा नहीं रखने का शपथ पत्र लिया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi