Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन ने अमेरिका को ललकारा

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन
वॉशिंगटन , गुरुवार, 1 मार्च 2012 (00:37 IST)
WD
चीन की रक्षा क्षमताओं में मजबूती के साथ हो रही वृद्धि दर पर चिंता जाहिर करते हुए एक शीर्ष पेंटागन कमांडर ने कहा है कि समुद्री, साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन लगातार अमेरिका तथा क्षेत्र के उसके सहयोगियों को चुनौती दे रहा है।

अमेरिका की पेसिफिक कमांड के एडमिरल राबर्ट विलार्ड ने कांग्रेस की एक बैठक में सांसदों से कहा पीएल (पीपुल्स लिबरेशन आर्मी) बहुत तेज गति से अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रही है। क्षेत्रीय और वैश्विक उपस्थिति को वह लगातार बढ़ा रहा है और चीन समुद्री, साइबर तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों को लगातार चुनौती पेश कर रहा है। कमांडर ने कहा कि चीन के साथ संबंधों को बनाए रखना कई स्तर पर चुनौती बना हुआ है।

सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष विलार्ड ने कहा दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर संबंध वहां नहीं हैं, जहां होने चाहिए।

उन्होने कहा अमेरिका इन सुरक्षा संबंधों को शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के साथ आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है और चाहता है कि दोनों देश क्षेत्रीय सुरक्षा में सृजनात्मक सहयोग करें। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi