Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी भी

Advertiesment
हमें फॉलो करें जापान
टोक्यो , बुधवार, 14 मार्च 2012 (20:58 IST)
FILE
जापान में बुधवार को भूकम्प के तगड़े झटके के बाद देश के उत्तरपूर्वी तट पर हल्की सुनामी आई, जिसके बाद चेतावनी जारी कर वहां के निवासियों को सुरक्षित जगह जाने को कहा गया।

होक्कादो द्वीप से करीब 210 किलोमीटर दूर आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 आंकी गई, जिसके कारण दस सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठीं।

जापान के मौसम विभाग ने शुरू में कहा था कि सुनामी की लहरें 50 सेंटीमीटर ऊंची हो सकती हैं, लेकिन अमेरिकी मॉनीटर ने कहा कि इससे बड़ा खतरा नहीं है।

पिछले साल 11 मार्च को 9.0 की तीव्रता वाले भूकम्प के बाद आई विनाशकारी सुनामी ने जापान में काफी नुकसान पहुंचाया था और फुकूशिमा परमाणु संयत्र को भी नुकसान पहुंचा था। क्योदो संवाद समिति ने बताया कि आज के भूकम्प से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि सुनामी होक्कादो के तट पर कुर्ली द्वीपों तक जा सकती है, जिस पर दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से रूस का नियंत्रण है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi