Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेके रोलिंग बना रही हैं पॉटर पर विश्वकोष

Advertiesment
हमें फॉलो करें हैरी पॉटर
लंदन , बुधवार, 18 अप्रैल 2012 (16:15 IST)
हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग इस जादूगर के बारे में विश्वकोष पर काम कर रही हैं और इससे प्राप्‍त धन को वे दान में देंगी।

46 वर्षीय लेखिका जेके रोलिंग ने अपनी वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और अफवाहें अनुभाग में हैरी पॉटर के विश्वकोष के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दिया था।

रोलिंग ने कहा कि लंबे समय से मैं हैरी की दुनिया के विश्वकोष के लिए वादा कर रही हूं, हालांकि अब मैंने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। इससे लागों को पॉटरमोर पर भी कुछ नया देखने को मिलेगा।

पॉटरमोर, जो एक मुफ्त वेबसाइट है, जिस पर लोग इन सात उपन्यासों की श्रृंखला के एकत्रित रूप के पूरा होने के बाद इसमें कहानियों को भी पढ़ सकते हैं और वास्तविक पुस्तक से अलग नए विषय वस्तु भी ढूंढ सकते हैं।

पूरे विश्व में इस उपन्यास की चार हजार लाख से भी ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं और इस पर अब तक आठ फिल्मों का निर्माण हो चुका है। इसी के कारण रोलिंग की गिनती विश्व की सर्वाधिक सफल लेखकों में होने लगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi