Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉब्स की जीवनी में हॉलीवुड की दिलचस्पी

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्टीव जॉब्स
लॉस एंजिल्स , रविवार, 9 अक्टूबर 2011 (11:02 IST)
FILE
एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स की जीवन गाथा को बड़े पर्दे पर लाने में हॉलीवुड की काफी दिलचस्पी है।

जॉब्स की मौत के महज कुछ दिन बाद ही सोनी पिक्चर्स उनकी अधिकृत जीवनी ‘स्टीव जॉब्स’ के स्क्रीन अधिकार खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। उनकी इस जीवनी के लेखक वॉल्टर इसाक्सन हैं। बड़े पर्दे पर इसे मार्क गार्डन लाएंगे।

इसाक्सन ने जॉब्स के दो साल तक 40 से ज्यादा साक्षात्कार लिए थे। इसके अलावा उन्होंने उनके परिजनों और दोस्तों से भी बातचीत की थी। उल्लेखनीय है कि जॉब्स की पांच अक्तूबर को अग्नाशय कैंसर से मौत हो गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi