Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टोरंटो में जलप्रलय, पानी ही पानी... (फोटो)

हमें फॉलो करें टोरंटो में जलप्रलय, पानी ही पानी... (फोटो)
, बुधवार, 10 जुलाई 2013 (18:59 IST)

कनाडा की आर्थिक राजधानी टोरंटो में तेज तूफान के बाद हुई बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। शहर में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। सोमवार को एक यात्री ट्रेन पानी में फंस गई। इसमें सैकड़ों यात्री सवार थे।

PTI

बचाव दल बड़ी मुश्किल ने पानी में फंसी ट्रेन के 1400 या‍त्रियों को नाव की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस बार टोरंटो में कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड तोड़ 123 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले वर्ष 1954 में 122 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

webdunia
FB

पूरा शहर पानी में तर-बतर हो गया। सड़क पर कारें आधी से ज्यादा पानी में डूब गई। यह चित्र हकीकत बयां कर रहा है, जिसमें एक लड़की कार की खिड़की बैठी हुई खुद को पानी से बचाने की कोशिश कर रही है।

webdunia
FB

लगभग पूरी तरह डूब चुकी कार में सवार व्यक्ति ने कार की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। टोरंटो में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के चलते तीन लाख लोग बिना बिजली के हैं।

webdunia
FB

पानी में डूबी जीओ ट्रेन के समीप मौजूद बचाव दल के लोग। जिन्होंने लोगों को वोट के सहारे सुरक्षित स्थान पर निकाला।

webdunia
FB

पानी में डूबी ट्रेन। ऐसा लग रहा है जैसे रोशनी तो है मगर रास्ता कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासन ने एहतियातन सभी सबवे बंद करवा दिए हैं। कई इलाकों 3.9 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

webdunia
FB

जीओ ट्रेन से यात्रियों को निकालते बचाव दल के सदस्य। पानी इतना तेज था कि ट्रेन में ही पानी भर गया। दूसरी ओर एयरपोर्ट पर बिजली गुल होने से कई उड़ानों को रद्द किया गया है।

webdunia
FB

पानी में डूबी कारों का एक और दृश्य। कार पानी में इतनी डूब गई कि सवार ने बाहर निकलकर पैदल जाना ही मुनासिब समझा।

webdunia
FB

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi