Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डिस्कवरी अंतरिक्ष यान संग्रहालय में

Advertiesment
हमें फॉलो करें डिस्कवरी अमेरिका
वॉशिंगटन , गुरुवार, 19 अप्रैल 2012 (19:01 IST)
FILE
डिस्कवरी अमेरिका के सेवानिवृत अंतरिक्ष यान के बेड़े का पहला अंतरिक्ष यान होगा, जो अब संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगा।

करीब 20 अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल गुरुवार को इस यान को अमेरिकी राजधानी के बाहर स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेश संग्रहालय की एक शाखा में इसे पहुंचाएगा। इन अंतरिक्ष यात्रियों ने डिस्कवरी में अंतरिक्ष यात्रा की थी।

डिस्कवरी के अलावा दो और अंतरिक्ष यान इंडीवर और अटलांटिस भी आने वाले महीनों में संग्रहालय पहुंच जाएंगे। दो अन्य अंतरिक्ष यान- चैलेंजर और कोलंबिया हादसे के शिकार हो गए थे। जहां सन् 1986 में चैलेंजर उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नष्ट हो गया था, वहीं कोलंबिया वर्ष 2003 में पृथ्वी पर आने के दौरान बिखड़ गया था। इन हादसों में यान में सवार सभी मारे गए थे।

सबसे पुराने अमेरिकी अंतरिक्ष यान डिस्कवरी ने 1984 से 39 मिशन भरा। उसका अंतिम मिशन मार्च 2011 में समाप्त हुआ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi