Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीन इंच तक डूब जाएगा वेनिस!

Advertiesment
हमें फॉलो करें इटली
वॉशिंगटन , गुरुवार, 22 मार्च 2012 (10:55 IST)
इटली का प्रसिद्ध झीलों का शहर वेनिस तेजी से डूब रहा है। एक अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिक ने दावा किया कि यह शहर अगले 20 वर्षों में तीन इंच तक डूब जाएगा।

कैलिफोर्निया यूनीवर्सिटी के स्क्रिप्स ओशनोग्राफी इंस्टिट्यूट के भूगर्भ वैज्ञानिक येहुदा बाक ने बताया कि वेनिस प्रतिवर्ष लगभग दो मिलीमीटर की गति से डूब रहा है।

नए आंकड़ों से पता चला है कि यह शहर धीरे-धीरे लगातार डूब रहा है जबकि इससे पहले के अध्ययनों में बताया गया था कि यह बिलकुल स्थिर है।

बाक ने बताया कि वेनिस के लैगून में समुद्र के जल का स्तर प्रतिवर्ष दो मिलीमीटर बढ़ रहा है और शहर भी थोड़ा-थोड़ा धंस रहा है। लिहाजा वेनिस के डूबने की रफ्तार दो गुनी हो गई है।

बाक पृथ्वी की माप और उसके गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र का अध्ययन करके यह पता लगा रहे हैं कि वेनिस के पूरी तरह पानी में डूबने का कितना खतरा है। वह मियामी यूनीवर्सिटी और इटली की एक कंपनी के साथ मिलकर इस विषय का अध्ययन कर रहे हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi