Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया का अधिक मोटापे वाला देश 'कतर'

Advertiesment
हमें फॉलो करें दुबई
दुबई , रविवार, 15 अप्रैल 2012 (22:55 IST)
कतर दुनिया का सबसे समृद्ध देश है और इसी समृद्धि के बीच यहां की आधे से अधिक आबादी मोटापे की शिकार है। पेट्रोलियम संपदा से संपन्न यह देश प्रति व्यक्ति आय के मामले में दुनिया में सबसे आगे है।

इस साल ‘फोब्र्स’ पत्रिका ने इसे विश्व का सबसे अमीर देश बताया था। ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक कतर में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ी है और इससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हुई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यहां के आधे वयस्क मोटे हैं और 17 फीसदी मधुमेह का सामना कर रहे हैं। यह दुनिया का सबसे ज्यादा मोटापे वाला देश है। कतर में मोटापे की बढ़ती समस्या की वजह व्यायाम कम करना और फास्ट फूड को तेजी से बढ़ता चलन है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi