Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाक के कबाइली क्षेत्र में हिंसा, 73 मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान
इस्लामाबाद , शुक्रवार, 2 मार्च 2012 (23:14 IST)
FILE
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबाइली क्षेत्र में शुक्रवार को हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई, जिसमें ज्यादातर आतंकवादी थे।

हिंसा की पहली घटना मस्जिद के बाहर एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ। दूसरी घटना सुरक्षा बलों और तालिबान समर्थित आतंकवादियों के बीच खूनी संघर्ष से जुड़ी है।

स्थानीय राजनीतिक संगठनों के अधिकारियों ने मीडिया से कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने खैबर क्षेत्र में एक मस्जिद के बाहर खुद को उस समय बम से उड़ा दिया, जब प्रतिबंधित लश्कर-ए-इस्लाम के सदस्य जुमे की नमाज के बाद बाहर निकल रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 23 आतंकवादियों की मौत हुई, जबकि 20 से अधिक घायल हैं। यह क्षेत्र लश्कर-ए-इस्लाम के प्रभाव वाला है। तारिक अफरीदी के नेतृत्व वाले एक अन्य आतंकवादी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों ने कहा कि आशंका है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इस धमाके से मस्जिद और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। यह धमाका उसी क्षेत्र में हुआ जहां आज दिन में एक संघर्ष में 10 सुरक्षाकर्मियों और 23 आतंकवादियों की मौत हुई थी। औरकजई क्षेत्र में विद्रोहियों के ठिकानों को निशाना बनाकर युद्धक विमानों से किए गए हमले में तालिबान समर्थक 15 आतंकवादी मारे गए जबकि 12 अन्य घायल हो गए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi