Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूरा गांव हिमस्खलन में दबा, 47 मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिमस्खलन
काबुल , बुधवार, 7 मार्च 2012 (20:41 IST)
FILE
उत्तर पूर्वी अफगानिस्तान में एक पूरा गांव हिमस्खलन के नीचे दब गया और बचावकर्मी पीड़ितों की खोज में कई फुट बर्फ को खंगालने में लगे हैं। प्रशासन ने इस हादसे में 47 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

बादकशांह प्रांत के उप गवर्नर शम्स उल रहमान ने बताया कि हमें उम्मीद है कि घरों के भीतर अभी भी कुछ लोग हैं और वे अभी जिंदा हैं। इस इलाके में रविवार की रात को हिमस्खलन हुआ था।

उन्होंने कहा कि लेकिन यदि बर्फ अधिक घनी है तो वे सभी हो सकता है कि मारे गए हों। रक्षा मंत्री ने राहत और बचाव कार्यो में मदद के लिए दरजेब इलाके के दस्ती गांव में हेलिकाप्टरों को भेजा है।

समीप के एक गांव के लोगों ने सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। दरवेज जिले के बचावकर्मियों ने कल उनके साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। बचावकर्मी दो दिन तक पैदल चलकर प्रभावित गांव में पहुंचे।

काबुल में अमेरिकी दूतावास ने हिमस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi