Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रिंस हैरी का 'न्यूड गेम', सकते में शाही परिवार

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रिंस हैरी
PR
लंदन। प्रिंस हैरी की एक हरकत से ब्रिटेन का शाही परिवार सकते हैं। दरअसल राजकुमार की न्यूड तस्वीरों में मीडिया में जारी हो गई हैं, जो कि लास वेगास के एक होटल की हैं।

अमेरिका की सेलिब्रिटी समाचार वेबसाइट टीएमजेड डॉट कॉम द्वारा प्रकाशित की गई तस्वीरों में प्रिंस हैरी को होटल के एक कमरे में नग्न खड़ा दिखाया गया है। दूसरी ओर शाही परिवार ने भी स्वीकारा है कि तस्वीरें राजकुमार की हैं। ब्रिटेन के प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स के बेटे प्रिंस हैरी हाल ही होटल के कमरे में न्यूड होकर गेम खेलते नजर आए।

दो तस्वीरों में से एक में 27 वर्षीय हैरी को एक घड़ी और गले का हार पहने दिखाया गया है उनका मुंह कमरे में रखे टीवी की तरफ है और उन्होंने अपने जननांग को हाथ से ढंका हुआ है, जबकि उनके करीब खड़ा दूसरा व्यक्ति (शायद लड़की) भी नग्न मालूम पड़ता है।

शाही परिवार की स्वीकारोक्ति : ब्रिटेन के शाही परिवार ने बुधवार को कहा कि लास वेगास में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान एक होटल में ली गई प्रिंस हैरी की नग्न तस्वीर असली हैं। क्लैरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल हमें टिप्पणी नहीं करनी है। उसने कहा कि हम बाद में टिप्पणी कर सकते हैं।

विवादित रहे हैं प्रिंस हैरी : प्रिंस हैरी के लिए विवाद नई बात नहीं है। इससे पहले भी वे कई विवादों में फंस चुके हैं। वर्ष 2002 में हैरी पर कम उम्र में नशाखोरी के आरोप लग चुके हैं। उस समय 16 वर्षीय हैरी स्कूली छात्र थे।

राजकुमार हैरी की उस समय भी काफी आलोचना हुई थी, जब उनका फोटो एक नाजी सैनिक की वर्दी में सन समाचार के मुख पृष्ठ पर छपा था। उसका शीर्षक था 'हैरी द नाजी'। (एजेंसिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi