Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बंदूकधारी ने ली 12 पुलिसकर्मियों की जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें मैक्सिको
अकापुलको , मंगलवार, 20 मार्च 2012 (10:43 IST)
FILE
मैक्सिको के दक्षिणी राज्य गुआरेरो में 10 लोगों की हत्या मामले की जांच करने गए अधिकारियों पर बंदूकधारी ने घात लगाकर हमला कर दिया जिससे 12 पुलिस अधिकारी मारे गए।

गुआरेरो राज्य के पुलिस प्रवक्ता अतरुरो मार्टिंज ने बताया कि टेलोलोआपान शहर में हमले में राज्य के 12 अधिकारियों की मौत हो गई। अन्य 11 अधिकारी घायल हो गए।

मार्टिंज ने बताया कि अधिकारियों पर यह हमला तब हुआ जब वो सात पुरुषों और तीन महिला की हत्या मामले की जांच में जुटे हुए थे। इन 10 लोगों की हत्या पिछले रविवार को की गई थी।

टेलोलोआपान शहर गुआरेरो और मिकोआकान दोनों प्रांतों के नजदीक स्थित है। यहां पर नशीले पदार्थों से संबंधित गिराहों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी लड़ाई होती रहती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi