Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बवंडर ने मचाई 'मेरिसविल' में तबाही

Advertiesment
हमें फॉलो करें मेरिसविल
शिकागो , शनिवार, 3 मार्च 2012 (15:31 IST)
FILE
मध्य अमेरिकी इलाकों में एक के बाद एक कर आए 70 से ज्यादा बवंडरों ने अब तक कम से कम 27 लोगों को मौत के घाट उतार दिया जबकि छोटा सा शहर मेरिसविल पूरी तरह तबाह हो गया।

बवंडरों ने न सिर्फ कई घरों को गिराया बल्कि स्कूलों और दुकानों को भी नेस्तनाबूद कर दिया । ट्रकों और पेड़ों को तो बवंडरों ने सूखे पत्ते की तरह उड़ा दिया। बवंडरों की चपेट में आए पांच राज्यों में बादलों की गरज ने और भी खौफनाक मंजर पैदा कर दिया।

एक स्कूल बस पक्के के एक मकान से टकरा गई। कई ट्रक तो झील में समा गए। कई मकान मलबे में तब्दील हो गए जबकि लकड़ी के मकानों से आग सुलगने लगी।

बवंडरों ने फायर स्टेशनों, स्कूलों और जेलों को भी तबाह करके रख दिया। केंटुकी प्रांत में राहत और बचाव के काम में जुटी एक कार ने पहले तो पलटी मारी और फिर बिजली के एक जिंदा तार की चपेट में आ गई।

इंडियाना प्रांत के गवर्नर मिच डेनियल्स ने बताया कि मैं कुदरत की अनिश्चितता और निष्ठुरता देखकर लगातार हैरत में हूं कि यदि वह चाहे तो क्या कुछ कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमने नम्र रहना सीखा है क्योंकि कितनी भी कोशिश क्यों न करें हम इंसान तैयारी नहीं कर सकते।

इस हफ्ते की शुरुआत में आए तूफान में 13 लोगों के मारे जाने के बाद मध्य अमेरिका में इतना भयंकर बवंडर आया है।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शुक्रवार की शाम तक अमेरिका के आठ प्रांतों में 83 बवंडरों के आने की सूचना प्राप्त की। इस आंकड़े से इस हफ्ते आने वाले बवंडरों की तादाद 133 हो गई है। हालांकि सभी बवंडरों के आने की पुष्टि नहीं की गई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi