Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुश और क्लिंटन जुटाएँगे हैती के लिए मदद

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका
वॉशिंगटन , सोमवार, 18 जनवरी 2010 (00:33 IST)
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन को हैती के लिए मदद जुटाने के उद्देश्य से व्हाइट हाउस ने अपना विशेष समन्वयक बनाया है।

इसके साथ ही अमेरिका ने यह माना है कि हैती को इस आपदा से उबरने में समय लगेगा क्योंकि कैरीबियाई देश में चीजें बेहद धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं।

क्लिंटन ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह निराशाजनक है लेकिन मुझे लगता है कि हम इसमें तेजी ले आएँगे। वहीं बुश ने कहा कि टीवी स्क्रीन पर मैंने हैती के दृश्य देखें हैं। वहाँ जो तबाही हुई है वह अकल्पनीय है। क्लिंटन ने कहा कि हमें धर्य रखना होगा। इसमें समय लगता है। इसलिए हमें काम जल्दी शुरू करने की जरूरत है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi