Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'बेबी फैक्टरी' से गर्भवती लड़कियों को छुड़ाया

Advertiesment
हमें फॉलो करें नाइजीरिया
लागोस , शनिवार, 14 अप्रैल 2012 (16:57 IST)
FILE
नाइजीरिया की पुलिस ने एक गैरकानूनी अनाथाश्रम में छापेमारी कर वहां कथित तौर पर जबरदस्ती रखी गई लड़कियों को छुड़ाया। इन लड़कियों को यहां बच्चों को जन्म देने के लिए रखा गया था, बाद में उनके बच्चों को बेच दिया जाता था।

सहायक पुलिस अधीक्षक ओएकाची ओरजी ने कहा कि हमने उरूआह इलाके में सूचना मिलने के बाद यह छापेमारी की। ओरजी ने कहा कि 18 से 20 साल के उम्र की सात लड़कियों को छुड़ाया गया, इनमें से तीन लड़कियां गर्भवती थीं। इन सभी को चार अप्रैल को हुए छापेमारी अभियान में छुड़ाया गया। यहां कोई बच्चा बरामद नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि मामले के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इनमें अनाथाश्रम का मालिक, उसकी पत्नी और उसका एक सहयोगी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग लड़कियों को 445 अमेरिकी डॉलर की राशि देने का वादा कर उन्हें गर्भवती होने के लिए कहते थे। यह राशि उन्हें बच्चे के जन्म के बाद दी जाती थी। यह बच्चे कर्मकांडियों और नि:संतान दंपतियों को बेच दिए जाते थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi