Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिटेन में अंग्रेजी बोलना सिखाने की मुहिम

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्रिटिश सरकार
लंदन , बुधवार, 16 जनवरी 2013 (22:52 IST)
ऐसे में जब भारतीय और चीनी बच्चे अंग्रेजी में महारत हासिल कर रहे हैं, ब्रिटिश सरकार ने देश में अंग्रेजी नहीं बोल पाने वालों को यह भाषा सिखाने के लिए 60 लाख पौंड का कोष आवंटित किया है।

समुदाय एवं स्थानीय शासन सचिव एरिक पिकल्स ने बताया कि अंग्रेजी नहीं बोल पाने वालों को यह भाषा सिखाने वाली परियोजनाओं पर यह धन खर्च किया जाएगा। यह उनके सामाजिक दर्जे को बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि मुंबई से लेकर बीजिंग तक अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के आकांक्षी हर माता-पिता उन्हें अंग्रेजी सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे पास भी अपने बच्चों के लिए कुछ महत्वाकांक्षाएं होनीं चाहिए। यदि लोग हमारी अपनी ही भाषा नहीं बोल पाते हैं तो हमारा देश गरीब है। इसलिए लोगों को एकजुट करने और 2013 में ब्रिटेन को समृद्ध करने में मदद करने के लिए भाषा हमारी योजना में खासा महत्व रखती है।

उन्होंने कहा कि अनुवाद कार्यों में करोड़ों पौंड खर्च करने की बजाय हम लोगों की क्षमता में सुधार के लिए 60 लाख पौंड खर्च करेंगे। पिकल्स ने कहा, सचाई यह है कि आपको सफल होने के लिए अंग्रेजी की जरूरत है। यदि आप यह भाषा नहीं बोल सकते हैं तो आप अच्छे चिकित्सक, अच्छे शिक्षक नहीं हो सकते। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi