भारतीय एनजीओ को मिला ‘इनोवेशन अवार्ड’
वॉशिंगटन , शनिवार, 10 मार्च 2012 (08:56 IST)
भारत के एक प्रमुख गैर सरकारी संगठन को ‘इनोवेशन अवार्ड फार द इंपावरमेंट ऑफ वूमेन एंड गर्ल्स’ दिया गया है।अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारतीय एनजीओ ‘चिंतन’ को यह पुरस्कार दिया। इस संगठन के साथ ही तनजानिया और कीनिया के दो संगठनों को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया।‘चिंतन’ की संस्थापक भारती चतुर्वेदी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। बाल मजदूरी खत्म करने के लिए किए गए प्रयासों को लेकर यह पुस्कार एनजीओ को दिया गया है। (भाषा)